{"_id":"6956ddf47232c0566b02f812","slug":"roses-were-sold-in-large-numbers-on-new-years-eve-making-up-for-the-wedding-season-maharajganj-news-c-206-1-go11002-168146-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नए वर्ष पर खूब गुलाब बिका गुलाब, सहालग की कसर पूरी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नए वर्ष पर खूब गुलाब बिका गुलाब, सहालग की कसर पूरी की
विज्ञापन
लाल गुलाब 30 और 40 रुपये जोड़ी की दर से बिका सफेद
महराजगंज। नए साल पर फूलों के बाजार में गुलाब के कद्रदानों की संख्या अधिक रही। युवाओं ने जमकर गुलाब की खरीद की। किसी ने दोस्ती में सुगंध घोलने के लिए गुलाब खरीदा तो किसी ने देवालयों में ईश्वर को अर्पित कर उन्नति की कामना की। कारण चाहे जो भी हो लेकिन नए वर्ष में गुलाब की डिमांड और बिक्री ने सहालग न होने की कमी जनवरी के लिए पूरी कर दी।
नए वर्ष का उल्लास बृहस्पतिवार को युवाओं पर खूब दिखा। नए वर्ष पर सर्वाधिक बिकने वाले उपहारों में गुलाब की मांग अधिक रही। बृहस्पतिवार जिला मुख्यालय से लेकर अन्य हिस्सों में गुलाब के फूल खूब बिके। निचलौल रोड स्थित दुर्गा मंदिर के निकट फूलों की दुकान संचालित करने वाले पारस माली ने बताया कि गाजीपुर से उन्होंने 5,000 पीस लाल तो 2,000 पीस सफेट गुलाब बुधवार गाजीपुर से मंगवाया था। सभी फूल दोपहर 11 बजे तक बिक गए। जोड़ी में लाल गुलाब 30 तो सफेद एक गुलाब 40 रुपये में बेचा। उन्होंने बताया कि गुलाब किलो के भाव में मंगाया और बिक्री पीस के हिसाब से करते हुए अच्छी कमाई की। कारोबारी मोनू के मुताबिक नए साल पर गुलाब की बिक्री से उन्होंने लगभग आठ हजार से अधिक का मुनाफा सिर्फ एक दिन में कमाया। मुख्यालय के मोनू माली के मुताबिक 30 रुपये में लाल गुलाब की जोड़ी तो 40 रुपये पीस के हिसाब से सफेद गुलाब बिका।