फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Role of National Service Scheme is important in personality development of youth: Dr. Bhatt

युवाओं के व्यक्तित्व विकास में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका महत्वपूर्ण : डॉ. भट्ट

Sat, 23 Mar 2024 12:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 23 Mar 2024 12:28 PM IST
विज्ञापन
Role of National Service Scheme is important in personality development of youth: Dr. Bhatt
महराजगंज। नगर पालिका क्षेत्र के पकड़ी प्राथमिक विद्यालय पर राष्ट्रीय सेवा योजना के साथ सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ। मुख्य अतिथि जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज के प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट ने कहा कि युवाओं के व्यक्तित्व विकास में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इस प्रकार के शिविर से उनके व्यक्तित्व का चतुर्दिक विकास होता है।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के इस तरह के शिविरों के माध्यम से छात्र-छात्राओं में अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
विज्ञापन

मुख्य नियंता डॉ. विपिन यादव ने कहा कि अनुशासन के साथ सहयोगी व्यक्तित्व का विकास इस तरह के शिविर के माध्यम से होता है। नेहा वर्मा, अर्चना मौर्य, अंशु यादव, निखिल वर्मा, तौसीफ अंसारी, हिमांशु पटेल को मुख्य अतिथि ने पुस्तक देकर सम्मानित किया। समापन समारोह का संचालन डॉ. शांति शरण मिश्र ने किया। जबकि कार्यक्रम अधिकारी विजय शंकर सिंह ने सात दिवसीय शिविर में किए गए कार्यों की आख्या प्रस्तुत किया। प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नंदिता मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में संजना सैनी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। रितिका पटेल और शाहिदा खातून ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर हिमांशु पटेल ने मतदाता जागरूकता पर हास्य गीत, साधना शर्मा ने भ्रूण हत्या पर गीत, सुधा चौहान ने महिला सशक्तिकरण पर गीत और संघप्रिया ने प्रार्थना नामक कविता प्रस्तुत की।

दाड़लाघाट में आयोजित देवों की देव जात्रा में पहुंचे  देवता गण। संवाद

दाड़लाघाट में आयोजित देवों की देव जात्रा में पहुंचे देवता गण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed