{"_id":"663421be0ccc824f5f061554","slug":"robbery-incident-turned-out-to-be-fake-in-police-investigation-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-121531-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लूट की घटना पुलिस की जांच में निकला फर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लूट की घटना पुलिस की जांच में निकला फर्जी
Fri, 03 May 2024 04:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 03 May 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज । पनियरा थाना क्षेत्र में 30 अप्रैल को अड़बड़हवा मार्ग पर एक फाइनेंस कंपनी के पीआरओ से 65 हजार रुपये दो बदमाशों द्वारा लूटे जाने की घटना पुलिस जांच में फर्जी निकली। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया है।
प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि फाइनेंस कंपनी के पीआरओ आशुतोष शुक्ला से पूछताछ में उसके द्वारा बताए गए सारे तथ्य फर्जी निकले। उसने बीस दिन पहले ही उक्त रकम में से 32 हजार रुपये पहले ही वसूल लिए थे। जिस से उसने रुपये वसूले थे। सभी से पूछताछ की गई तो मामला फर्जी निकला। उसके टूटे मोबाइल को ठीक कराया गया तो उसके द्वारा अपनी पत्नी का चैट देखा गया, जिसमें अगले सप्ताह तक रकम की व्यवस्था होने की बात उसने चैट में लिखी थी। उसने बताया कि उसके ऊपर काफी कर्ज था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उसने कंपनी को रुपये वापस करने की बात कही तो कंपनी के लोगों ने केस दर्ज नहीं कराया। आशुतोष शुक्ला को फर्जी सूचना देने के आरोप में चालान किया गया है।
उल्लेखनीय है कि तीस अप्रैल की दोपहर में औरहिया अड़बड़हवा-औरहियां मार्ग पर वसूली कर बाइक से लौट रहे एक फाइनेंस कंपनी के पीआरओ से बाइक सवार दो बदमाशों ने रोका और उसका बैग छिनकर फरार होने की सूचना दी थी। सूचना पर पुलिस अधीक्षक, सीओ सदर आभा सिंह व पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल व पूछताछ किया था। मामले के पर्दाफाश के लिए कई टीमें लगाई गई थी, जिसका पुलिस ने खुलासा किया।