फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   roadwej bus stand

स्टेशन बस नहीं मिलने से यात्रियों को हुई परेशानी

Sun, 22 Nov 2020 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
roadwej bus stand
स्टेशन में बस नहीं मिलने से यात्रियों को हुई परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। स्थानीय बस स्टेशन में रविवार को यात्रियों को करीब दो घंटे तक बस नहीं मिली, जिससे यत्रियों को काफी परेशानी हुई। करीब एक बजे के बाद बस आई तो यात्रियों ने राहत की सांस ली। इस बीच गोरखपुर जाने वाले यात्री भटकते रहे। नाराज यात्रियों ने अपनी समस्याएं बताईं।
रविवार को करीब 11 बजे से 1 बजे तक यात्रियों को बस के जिए इंतजार करना पड़ा। गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को ज्यादा परेशानी हुई। क्योंकि इस रूट पर दो घंटे तक बस नहीं मिली। करीब एक बजे के बाद बस आई तो यात्री रवाना हुए। बसवार गांव के राजेश ने बताया कि गोरखपुर जाना है। 11 बजे से स्टेशन पर बस का इंतजार कर रहा हूं। वहां से वापस भी लौटना है, लेकिन यहीं देर हो गई। अगर बस समय से मिलती को समस्या नहीं होती। मेडिकल कालेज में अपने रिश्तेदार का हाल जानने के लिए गोरखपुर जाने वाले यात्री मोहन यादव ने बताया कि घंटे भर बीत गए, लेकिन बस नहीं आई। इधर उधर टहल कर वक्त गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने परिवहन निगम की व्यवस्था को लचर बताते हुए तीखी आलोचना की। इसी तरह से अन्य यात्रियों ने भी गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन

महराजगंज डिपो के एआरएम महेंद्र पांडेय ने बताया कि बस समय से संचालित होती है। यात्री सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाता है। बसों को आने जाने में कभी थोड़ी देर होती है, लेकिन हमेशा प्रयास रहता है कि समय से यात्रियों को बस मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed