{"_id":"667750cf36776e4d2c0ee5e4","slug":"roadways-drivers-and-operators-will-have-online-duty-maharajganj-news-c-206-1-go11002-125169-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रोडवेज चालक-परिचालक की लगेगी ऑनलाइन ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रोडवेज चालक-परिचालक की लगेगी ऑनलाइन ड्यूटी
विज्ञापन
-डिपो में आएगा साॅफ्टवेयर, उस पर दर्ज होगा ब्यौरा
-महराजगंज बस डिपो में 80 चालक, 110 परिचालक
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। परिवहन निगम की बसों के चालक व परिचालकों की ड्यूटी व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। अभी तक इनकी ड्यूटी डिपो स्तर पर लगाई जाती थी, जिसमें मनचाहे रूट पर ड्यूटी लगवाने के मामले आते रहते थे। अब चालकों व परिचालकों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए ड्यूटी ऑनलाइन लगाई जाएगी। डिपो में तीन माह का ड्यूटी शेड्यूल जारी किया जाएगा। साॅफ्टवेयर के जरिये जिस रूट पर चालक व परिचालकों की ड्यूटी लगाई जाएगी, उसी पर चलना होगा।
परिवहन निगम में चालक व परिचालक की ड्यूटी अभी तक स्थानीय स्तर लगाई जाती थी। लंबी रूट पर जाने से चालकों को एक दिन का अवकाश भी मिलता था। वहीं, कुछ चालकों व परिचालकों का किलोमीटर का लक्ष्य तक पूरा नहीं होता था। ऐसे में उन्हें प्रोत्साहन योजना का लाभ नहीं मिल पाता था। वहीं, कुछ चालक व परिचालक महीने के 15 से 20 दिन में किलोमीटर का लक्ष्य पूरा कर लेते हैं। बचे दिनों में लक्ष्य से अधिक किलोमीटर चलकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रोत्साहन राशि पा जाते हैं। अब जल्द ही इस समस्या से निजात मिलने वाली है।
अब इनकी ड्यूटी ऑनलाइन तरीके से लगने के कारण मनमानी पर अंकुश लगने की बात कही जा रही है। इसके लिए विभाग की ओर से आधुनिक साॅफ्टवेयर तैयार किया गया है। जिसमें हेरफेर करना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
--
महराजगंज डिपो पर 80 चालक और 110 परिचालक हैं। अब इनकी ड्यूटी आनलाइन लगाए जाने के लिए मिले हैं। साफ्टवेयर अभी नहीं पहुंचा है। जुलाई से व्यवस्था बनाने की तैयारी है।
-सर्वजीत वर्मा, एआरएम, रोडवेज महराजगंज।