फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Roadways buses started going to Prayag, passengers on local routes got upset.

Maharajganj News: आर्थिक तंगी से सीएचओ ने सुसाइड की कोशिश की, टीम ने की पूछताछ

Tue, 10 Feb 2026 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses started going to Prayag, passengers on local routes got upset.
सीएचओ को आत्महत्या की कोशिश के मामले में जांच समिति ने दिया समस्या समाधान का भरोसा
विज्ञापन

सीएचओ ने जांच टीम से परेशानियों को किया साझा
महराजगंज। बृजमनगंज के अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शिकारगढ़ पर तैनात (सीएचओ) सौरभ किशोर द्वारा आत्महत्या की कोशिश के मामले गठित जांच टीम ने सोमवार को उनसे पूछताछ की। सीएचओ ने उनसे पारिवारिक परेशानियों को साझा किया।
प्रभारी सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच समिति के सदस्य डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश द्विवेदी, डीसीपीएम संदीप पाठक व जिला संयुक्त चिकित्सालय के एक चिकित्सक मंगलवार को शिकारगढ़ पहुंचे। टीम के सदस्यों ने सीएचओ सौरभ किशोर से विस्तृत पूछताछ की। पूछताछ के दौरान सीएचओ ने बताया कि वह आगरा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र का निवासी हैं और लगभग तीन वर्षों से शिकारगढ़ हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर कार्यरत हैं। सीएचओ ने बताया कि उनके माता-पिता की तबीयत ठीक नहीं रहती है और परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है। बीते दो माह से वेतन न मिलने के कारण वह माता-पिता के भरण-पोषण के लिए पैसे नहीं भेज पा रहे थे। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही थी। इसी कारण मानसिक तनाव लगातार बढ़ता गया।
विज्ञापन

सीएचओ ने यह भी बताया कि अभी तक उनका विवाह नहीं हुआ है। कई बार रिश्ते आए लेकिन आर्थिक तंगी और समय पर लड़की देखने न पहुंच पाने के कारण रिश्ते टूट गए। इससे वह मानसिक रूप से और अधिक परेशान हो गए। इसके साथ ही शासन स्तर से स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुसार कार्य करने का लगातार दबाव भी बना हुआ था। इन सभी कारणों ने मिलकर उसे अंदर से तोड़ दिया। मानसिक दबाव और निराशा की स्थिति में सौरभ किशोर ने एक सुसाइड नोट लिखा और डंडा नदी के किनारे पहुंच गए। वहां काफी देर तक रोने के बाद वह नदी में उतरकर आत्महत्या का प्रयास करने लगे। हालांकि, मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने समय रहते देख लिया और नदी से बाहर निकालकर उनकी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश द्विवेदी ने सीएचओ को ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि वेतन रुकने की समस्या केवल महराजगंज जनपद में नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में कई स्थानों पर सामने आई है। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को दिसंबर माह के वेतन भुगतान के लिए शासन स्तर से आदेश जारी हुआ था। इसकी रिपोर्ट 27 जनवरी को शासन को भेज दी गई है। इसके बाद 7 फरवरी को सीएचओ के वेतन जारी करने के लिए टोकन भी जनरेट कर दिया गया है। डिप्टी डॉ. राजेश द्विवेदी ने आश्वासन दिया कि एक से दो दिनों के भीतर दिसंबर माह का वेतन सीएचओ के खाते में पहुंच जाएगा। वहीं जनवरी माह का वेतन भी टोकन जनरेट होने के बाद लगभग दो सप्ताह के भीतर शासन स्तर से जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed