फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Roads will have millions of roads

चार करोड़ से सड़कें होंगी गड्ढामुक्त

Mon, 14 May 2018 12:27 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Mon, 14 May 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
Roads will have millions of roads
चार करोड़ से सड़कें होंगी गड्ढामुक्त - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। लोक निर्माण विभाग जिले की क्षतिग्रस्त सड़कों की दशा सुधारने की तैयारी कर रहा है। कार्यदायी संस्था ने रकम मिलने की प्रत्याशा ने जिले में क्षतिग्रस्त करीब तीन दर्जन सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के कार्य में करीब चार करोड़ रुपये खर्च  किए जाएंगे। रकम मिलने ही काम शुरू करने की तैयारी है।जिले की अधिकांश सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिनकी मरम्मत का काम अब तक नहीं हो सका है। क्षतिग्रस्त सड़कों पर आने - जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि अगर बरसात शुरू होने से पहले क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई तो लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है। कई सड़कें तो ऐसी हैं जिन पर बरसात के मौसम में वाहन तक नहीं चल पाते हैं।महराजगंज-बागापार-अराजी सुबाइन से होकर जगपुर मार्ग पर मिलती है। यह सड़क सदर तहसील से नौतनवां तहसील क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़कों में से एक है। यह सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। यही हाल सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित भेड़िहारी - डोमा - चरभरिया - कलनही मार्ग की है। इस क्षतिग्रस्त मार्ग पर भी राहगीरों में आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सुदूर ग्रामीण अंचल में ग्राम पंचायत सोहगीबरवा संपर्क मार्ग भी लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। परतावल - पुरैना मार्ग भी क्षतिग्रस्त है, जबकि इस मार्ग पर ज्यादा लोगों का आवागमन होता है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि कार्ययोजना की स्वीकृति व बजट की प्रत्याशा में करीब तीन दर्जन सड़कों की मरम्मत के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। इस कार्य के लिए करीब चार करोड़ रुपये की कार्ययोजना विभागीय मुख्यालय भेजी गई है। कार्ययोजना को मंजूरी मिलने पर रकम प्राप्त होते ही क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed