फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   road made where there is no population, the rest in bad shape

जहां आबादी नहीं वहां बना दी सड़क, बाकी बदहाल

Sun, 28 Aug 2022 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
road made where there is no population, the rest in bad shape
नेहरू नगर स्थित कांशीराम आवास के आगे बना सीसी रोड। - फोटो : MAHARAJGANJ
जहां आबादी नहीं वहां बना दी सड़क, बाकी बदहाल
विज्ञापन

महराजगंज। नगरपालिका महराजगंज क्षेत्र में जहां आबादी नहीं है, वहां बेहतर सड़क बनाकर छोड़ दी गई है जबकि आबादी वाले मोहल्लों की अधिकांश सड़कें बदहाल हैं। लोगों की मानें तो खाली पड़ी जमीन का रेट बढ़ाने के मकसद से ऐसे क्षेत्रों में बेहतर सड़क बनाकर छोड़ दी गई, जिससे लोग सड़क, नाली की सुविधा देखकर जमीन खरीद लें।
नगरपालिका क्षेत्र के चिउरहा मोहल्ले में नहर के सामने बेहतर ढंग से इंटरलाकिंग बनी हुई है। यहां अभी घर नहीं बने हैं। इसी तरह से शहर में अन्य स्थानों पर कम आबादी वाले क्षेत्रों में सड़क बनाकर छोड़ दी गई है। पिपरदेउरा में कांशीराम आवास के पास नेहरूनगर में चौड़ी इंटरलाकिंग सड़क बनी है। चिऊरहां मोहल्ले में नहर से पहले एक इंटरलाकिंग बनी है। यहां भी ज्यादा घर नहीं है। इससे कम लोगों को फायदा हो रहा है।
विज्ञापन

केमिस्ट एंड ड्रगीस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र नाथ द्विवेदी ने बताया कि शहर में बेहतर ढंग से विकास नहीं हुआ है। कम आबादी वाले क्षेत्रों में इंटरलाकिंग बनाकर जमीन का भाव बढ़ाने का प्रयास किया गया है। जहां सड़क नाली की सुविधा मिलती है, वहां स्वाभाविक रूप से जमीन महंगे दर पर बिकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव नगर मोहल्ले के रहने वाले पवन कुमार वर्मा ने कहा कि मोहल्लों की सड़क पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यही कारण है कि ज्यादातर सड़कें खराब हालत में हैं। खाली जमीन वाले क्षेत्र में इंटरलाकिंग बनाकर छोड़ दिया गया है, इससे कितने लोगों को फायदा होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

नगर का विस्तार होने पर जरूरत के अनुसार सड़कें बनाई गई हैं। शहरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जरूरत के अनुसार ही नगर क्षेत्र में सड़कें बनी हैं। बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।
-कृष्णगोपाल जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद

राजीवनगर वार्ड में बदहाल सड़क।

राजीवनगर वार्ड में बदहाल सड़क। - फोटो : MAHARAJGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed