{"_id":"638a4e2ae82d2e4f370f7806","slug":"road-inaguration-maharajganj-news-gkp4595287189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कें चौड़ी करा रही सरकार : पंकज चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कें चौड़ी करा रही सरकार : पंकज चौधरी
विज्ञापन
नगर पंचायत आनंदनगर में सड़क का शिलान्यास करते केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी व साथ में ?
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़कें चौड़ी करा रही सरकार : पंकज चौधरी
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने लोगों को संबोधित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचे, इसी सोच के साथ सरकार काम कर रही है। इसका लाभ सभी वर्गों को मिल रहा है। प्रदेश के सभी गांवों व शहर के गरीबों को मकान, शौचालय, सड़क, बिजली, पानी व सस्ता राशन मिले, यही सरकार की मंशा है। सरकार सड़कें चौड़ी करा रही है।
ये बातें केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहीं। वह शुक्रवार को आनंदनगर में एक करोड़ चालीस लाख की लागत से बनने वाले राजकीय कन्या इंटर कॉलेज से स्टेशन मार्ग होते हुए इस्लामिया स्कूल तक सीसी रोड व धानी ढाला से बाइपास तक सीसी सड़क का शिलान्यास करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद मोदी सरकार ने क्षेत्र की सभी पतली सड़को को चौड़ा कराकर मुख्य मार्ग से जोड़ने का कार्य किया। उसका परिणाम है कि लोगों को बेहतर सड़क मिली है। आजादी के बाद से जो गांव अंधेरे में डूबे थे, वे सभी बिजली व्यवस्था से सुसज्जित हो गए हैं।
विज्ञापन
पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि नगर पंचायत सहित क्षेत्र के गांवों में विकास दिखाई दे रहा है। विस्तारित क्षेत्रों के लोगों को भी शहरी सुविधा का लाभ मिल रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा विकास कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया है। कार्यक्रम में पूर्व जिला मंत्री प्रमोद त्रिपाठी, अरविंद मिश्र, परमात्मा अग्रहरि, मनोज जायसवाल, रविंद्र सिंह, शिववचन जायसवाल, नंदू पासवान आदि मौजूद रहे।
----
कार्यकर्ता पार्टी का मजबूत स्तंभ होते हैं
धानी बाजार। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी शुक्रवार को धानी क्षेत्र के ढोढ़घाट चौराहे पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी का मजबूत स्तंभ होते हैं। बिना उनकी मेहनत के पार्टी आगे नहीं बढ़ सकती है। सरकार की योजनाओं का लाभ सभी को मिले, इसी सोच के साथ कार्यकर्ता कार्य करें। इस दौरान पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, राजेश जायसवाल, योगेंद्र त्रिपाठी, गुलाब चौरसिया, छट्ठू सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद