फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Road from city to Delhi, Kanpur and Lucknow becomes easier

Maharajganj News: शहर से दिल्ली, कानपुर और लखनऊ की राह हुई आसान

Sun, 24 Dec 2023 07:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 24 Dec 2023 07:52 PM IST
विज्ञापन
Road from city to Delhi, Kanpur and Lucknow becomes easier
महराजगंज। दिल्ली, कानपुर, लखनऊ जाने वालों की राह अब आसान हो गई है। लोगों को अब बस बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सीधे वह अपने गंतव्य तक पहुंच जाएंगे। महराजगंज डिपो से 55 बसे चलती हैं। इनमें से अब पांच बसें सीधे दिल्ली, कानपुर, लखनऊ जाएंगी। यह प्रत्येक दिन सुबह 11 बजे से दोपहर दो रवाना होंगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महराजगंज डिपो से एक दिन में दिल्ली, लखनऊ के लिए 500 से अधिक लोग यात्रा करते हैं। सीधी बसें चलने से अब लोगों की समस्या दूर हो जाएगी। महराजगंज से दिल्ली जा रहे रामप्रकाश तिवारी ने बताया कि नवंबर माह मे मुझे दिल्ली जाना था, लेकिन यहां से सीधी बस नहीं मिली थी। इससे काफी परेशानी हुई थी। आज सीधी बस मिल गई है। राहत की बात यह है कि अब बस नहीं बदलना पड़ेगा।
विज्ञापन

सामान लेकर जाने में समस्या नहीं होगी। लखनऊ जा रहे जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अगर ऐसी ही व्यवस्था चलती रहे तो समस्या नहीं होगी। उधर, लोकल रूटों पर बसों का संचालन समय से नहीं होने से लोगों को परेशानी होती है। चौक बाजार जाने के लिए स्टेशन के बाहर खड़े दिनेश ने बताया कि दिन में जाने के लिए कोई बस नहीं है। टेंपो का ही सहारा रहता है। लोकल रूटों पर भी बसों के संचालन की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा ने बताया कि सभी प्रमुख रूटों पर जरूरत के अनुसार बसों को भेजा जाता है। लंबी दूरी की बसों को समय से भेजा जाता है। यात्रियों को आवागमन में समस्या न हो, इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed