{"_id":"6480da9d5a684e56d5002e07","slug":"rigorous-imprisonment-for-two-and-a-half-years-maharajganj-news-c-7-1-198390-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दो दोपियों को ढाई-ढाई वर्ष का सश्रम कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दो दोपियों को ढाई-ढाई वर्ष का सश्रम कारावास
Thu, 08 Jun 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम पवन कुमार श्रीवास्तव ने सुनाई सजा, पांच हजार का अर्थदंड भी लगा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नौतनवां क्षेत्र में बाइक चोरी में शामिल दो दोषियों को अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम पवन कुमार श्रीवास्तव ने ढाई-ढाई वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। उन पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
जानकारी के मुताबिक, वादी प्रवीण कुमार सिंह ने 10 दिसंबर 2020 को बाइक चोरी होने की पुलिस को सूचना दी थी। इसी प्रकार वादी नरसिंह पांडेय ने भी छह जनवरी 2021 को तहरीर देकर बताया कि नौतनवां कस्बे के महेंद्रनगर वार्ड स्थित मकान का ताला तोड़कर उनका पंखा चोरी कर लिया गया। सामने सुरेंद्र व सदानंद के दुकान का भी ताला टूटा मिला। पुलिस ने चोरी के मामले में मंटू व राजकिशोर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया। पुलिस की ओर से मामले में आरोपपत्र दायर किया गया। मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश ने शासकीय अधिवक्ता संतोष मिश्रा व बचाव पक्ष के अधिवक्ता के तर्कों को सुनकर सजा सुनाई।