{"_id":"658883a5b26e14c3820c6c64","slug":"rigging-in-drain-construction-case-registered-against-two-firms-maharajganj-news-c-7-1-gkp1053-410722-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नाला निर्माण में धांधली, दो फर्मों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नाला निर्माण में धांधली, दो फर्मों पर केस दर्ज
Mon, 25 Dec 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 25 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
महाराजगंज इंटर कालेज के सामने बनता नाला
-अनियमितता की शिकायत पर अधिकारियों ने की थी जांच, ठेकेदार मेसर्स गर्ग ट्रेडर्स राजीवनगर वार्ड नंबर नगर पालिका परिषद महराजगंज, मेसर्स शिवम ट्रेडर्स सरयू नगर सिद्धार्थनगर पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। महराजगंज इंटर कॉलेज से चिउरहां मार्ग पर बन रहे नाले में धांधली का मामला सामने आया है। रविवार को जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ने सदर कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने निर्माण करने वाली दो फर्मों पर केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, नाला निर्माण में मानक के विपरीत पुरानी ईंटों का प्रयोग करने की शिकायत मिली थी। इस पर जांच कमेटी गठित की गई। कमेटी में अध्यक्ष अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी सदर एवं सदस्य ओमकार यादव अवर अभियन्ता, प्रांतीय खंड ने 19 दिसंबर को जांच की।
विज्ञापन
नगर पालिका महराजगंज में महराजगंज इंटर कॉलेज से चिउरहां मार्ग पर निर्माणाधीन नाला का निरीक्षण किया गया। कुछ स्थानों पर पुरानी ईंटों का प्रयोग हुआ मिला। इसमें संबंधित ठेकेदार मेसर्स गर्ग ट्रेडर्स राजीवनगर वार्ड नंबर नगर पालिका परिषद महराजगंज, मेसर्स शिवम ट्रेडर सरयू नगर सिद्धार्थनगर के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने के लिए आदेशित किया गया है। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी दोनों फर्मों पर केस दर्ज कर लिया गया है।