फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rigging in bills...getting rich by dumping goods worth crores of rupees

Maharajganj News: बिल में हेराफेरी...करोड़ों का माल डंप कर हो रहे मालामाल

Sun, 12 Jan 2025 05:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 12 Jan 2025 05:25 AM IST
विज्ञापन
Rigging in bills...getting rich by dumping goods worth crores of rupees
सोनौली कस्बे में गोदाम सील के दौरान मौजूद टीम।
महराजगंज। सीमावर्ती क्षेत्रों में जीएसटी बिल में हेराफेरी कर करोड़ों का माल डंप कर अवैध धंधेबाज मालामाल हो रहे हैैं। यह खेल लंबे समय से चल रहा है। बीते साल कपड़े का एक अवैध गोदाम पकड़ा गया था। यहां से करोड़ों के कपड़े बगैर जीएसटी बिल के बरामद हुए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात तीन गोदाम सील किए गए हैं। गोदाम सील होने के बाद मामला फिर सुर्खियों में आ गया है। हालांकि गोदाम न खुलने के कारण यह पता नहीं चल सका कि कितने का माल डंप है।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो तस्करों ने सीमावर्ती गांवों और नगर में अवैध गोदाम बना रखे हैं। यह सरहद से बिल्कुल सटे खाली मकान, दुकान में बनाया जाता है। स्थानीय लोगों को इन जगहों को गोदाम ठिकाना बनाने के लिए महीनेभर में मोटी रकम दी जा जाती है। इतना ही नहीं तस्कर इस खेल को इतना साफ तरीके से करते हैं कि इसकी भनक पुलिस को नहीं लगती या कोई खुलकर बोलने के लिए तैयार नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के ही कुछ प्रभावशाली या वर्चस्व रखने वाले को भी कुछ हिस्सा दिया जाता है, ताकि इस अवैध धंधे में कोई रुकावट न आए। इसके बाद अवैध गोदाम से तस्करी का यह खेल धड़ल्ले से चलता है। चंदन की लकड़ी भी अवैध गोदाम से बरामद हो चुकी है। शनिवार को सील गोदाम खुले नहीं है।
क्योंकि इसके मालिक मौके पर नहीं पहुंचे। इन गोदामों में ब्रान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सीमावर्ती क्षेत्र में ब्रान नेपाल भेजने का धंधा तेजी से चल रहा है।
बाइक से माल पहुंच जाता है नेपाल : नगर पंचायत सोनौली, नौतनवा, बरगदवा और ठूठीबारी में बने अवैध गोदाम पकड़ से दूर नजर आ रहे हैं। वहीं ई-रिक्शा से दर्जनों गोदामों में पहले माल डंप किया जाता है। फिर तस्करी में संलिप्त बाइकर के माध्यम से नेपाल भेज दिया जाता है। सीमावर्ती नगर में तस्करों ने कई गोदाम ले रखा है, जिनमें दाल, चीनी, पेयपदार्थ, कपड़ा, मोटरपार्टस, इलेक्ट्रिक सामान डंप किए जाते हैं।

इन क्षेत्रों का अधिक होता प्रयोग : तस्करों के लिए पगडंडी मुफीद साबित होती है। इसमें सबसे पहले स्थान पर आता है कस्बे का चर्चित काॅलोनी प्रेम नगर, वहीं इसके बाद दूसरे नंबर पर एक स्कूल के बगल में पगडंडी, जबकि तीसरे और सबसे महत्वपूर्ण मार्ग की बात करें तो वह है श्यामकाट बाग जो नेपाल सीमा का 0 किमी क्षेत्र पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed