फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Retired teacher dies in private hospital, family created a ruckus

निजी अस्पताल में रिटायर्ड शिक्षक की मौत, परिजनों ने हंगामा किया

Sat, 01 Oct 2022 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Retired teacher dies in private hospital, family created a ruckus
निजी अस्पताल में रिटायर्ड शिक्षक की मौत, परिजनों ने हंगामा किया
विज्ञापन

फरेंदा। कस्बे के धानी मार्ग पर स्थित निजी अस्पताल में शुक्रवार शाम चार बजे के करीब इलाज के दौरान रिटायर्ड शिक्षक की मौत हो गई। गुस्साएं परिजनों ने अस्पताल संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव रखकर फरेंदा धानी राजमार्ग को जाम कर दिए। एसडीएम राजसजीवन मौर्य व सीओ कोमल प्रसाद मिश्र सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। काफी मान मनौव्वल के बाद अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोग माने।
फरेंदा थाना क्षेत्र के सिधवारी तुलसीपुर निवासी रामसुमेर चौरसिया (70) की तबियत तीन दिन पूर्व उल्टी दस्त के कारण खराब हुई तो परिजन इलाज के लिए धानी ढाला पर स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां पर दो दिन तक भर्ती करने के बाद तबियत में सुधार नहीं हुआ। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल संचालक द्वारा झांसा देकर ठीक होने का आश्वासन देते रहे, लेकिन शुक्रवार को तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों का हंगामा देखकर गांव के अन्य लोग भी पहुंच गए। शव को राजमार्ग पर रखकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गंगा यादव, मृतक के पुत्र प्रह्लाद, शिवशंकर, तीजू मौर्या, महेंद्र सहित सैकड़ों लोग कार्रवाई की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र मय फोर्स पहुंचे। कार्रवाई का आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। एसडीएम रामसजीवन मौर्य ने बताया कि अस्पताल के कागजात की जांच की जा रही है। अस्पताल को सील कर दिया गया। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह पहले भी महिला की मौत पर हुआ था हंगामा
फरेंदा। धानी मार्ग पर स्थित निजी अस्पताल में करीब तीन माह पहले भी एक महिला की मौत हो चुकी थी। जिसमें भी परिजनों ने जमकर हंगामा किया था। स्वास्थ्य विभाग व एसडीएम की मौजूदगी में अस्पताल को सील किया गया था। उसके बाद भी अस्पताल का संचालन हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की मिली भगत से क्षेत्र में अधिकांश निजी अस्पताल मरीजों का जान जोखिम डाल कर इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed