फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Retired soldier angry over sending junior advocate, threatened

Maharajganj News: जूनियर अधिवक्ता भेजने पर भड़का रिटायर्ड फौजी, दी धमकी

Fri, 03 May 2024 04:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 03 May 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Retired soldier angry over sending junior advocate, threatened
महराजगंज। बहस के लिए अधिवक्ता ने अपने जूनियर को भेजा तो रिटायर्ड फौजी भड़क उठा। आरोप है कि उसने फौन पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को अधिवक्ता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


महराजगंज नगर पालिका परिषद के वार्ड महुअहा निवासी अधिवक्ता कैलाश प्रसाद ने पुलिस से बताया कि वह दीवानी कचहरी में वकालत करते हैं। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बरगदवा राजा निवासी कपिलदेव चौहान रिटायर फौजी हैं। कपिलदेव चौहान की ओर से कई आपराधिक घटना को अंजाम दिया गया है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपी कपिलदेव चौहान का मुकदमा न्यायालय में देखता हूं।
विज्ञापन

25 अप्रैल को उक्त प्रकरण की न्यायालय में बहस लगी थी। जिस दौरान वह अपने जूनियर अधिवक्ता को भेज दिया, जिससे आक्रोशित आरोपी रिटायर फौजी कपिलदेव चौहान ने 27 अप्रैल की दोपहर करीब दो बजे उनके मोबाइल पर फोन किया। उसके बाद रिटायर फौजी कुछ सुनने से पहले उन्हें खरी खोटी सुनाने लगे। उससे भी रिटायर फौजी का मन नहीं भरा तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में तत्काल थाने पहुंच कर शिकायत की। सदर कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल शुक्ला ने बताया कि उक्त प्रकरण में आरोपी रिटायर फौजी कपिलदेव चौहान के खिलाफ धमकी देने सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------------
सजा होने पर तुम्हारे घर आकर करूंगा बुरा हश्र
अधिवक्ता की तहरीर के अनुसार, आरोपी कपिल देव की केस की बहस के दौरान वह न्यायालय में उपस्थित होकर अपनी बात रखी। फिर दूसरे न्यायालय में बहस करने के लिए चले गए। हालांकि दुबारा पुकार होने पर अपने जूनियर अधिवक्ता मनीष कुमार विमल को आरोपी कपिलदेव चौहान के पत्रावली में हाईकोर्ट के कागजात सम्मिलित करने के लिए भेजा। उसके बाद उक्त केस की बहस के लिए 16 मई को तिथि नियत हो गई। इन मामूली बात को लेकर आरोपी कपिलदेव चौहान उनसे दुश्मनी रखने लगा। फिर धमकी देते हुए कहा कि तुम मेरे केस में अपने जूनियर को भेजते हो, अगर मुझे सजा हो जाएगी तो तुम्हारा हश्र बुरा कर दूंगा। उधर, आरोपों को रिटायर फोैजी ने सिरे से खारिज करते हुए बेबुनियाद करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed