फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   restorent mall open

आज से खुलेंगे धर्मस्थल, माल व रेस्टोरेंट

Sun, 07 Jun 2020 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
restorent mall open
आज से खुलेंगे धर्मस्थल, मॉल व रेस्टोरेंट
विज्ञापन

महराजगंज। 75 दिन बाद जिले में सोमवार से धर्मस्थल, माल, होटल व रेस्टोरेंट खुल जाएंगे। जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिम्मेदारों को जरूरी निर्देश दिए हैं।
कोरोना के कारण 25 मार्च से धर्मस्थलों, माल, होटल व रेस्टोरेंट को बंद कर दिया गया था। चार चरणों के लॉकडाउन के उपरांत पहली मई से इनके खुलने का अनुमान था, लेकिन सरकार द्वारा आठ जून से इनके खोलने की बात कही गई थी। सरकार द्वारा इस संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। सोमवार से खोले जा रहे उपरोक्त स्थलों पर प्रवेश से पहले सैनिटाइजर का प्रयोग और इंफ्रारेड थर्मा मीटर से स्क्रीनिंग जरूरी है। शौचालयों और हाथ-पैर धोने वाले स्थानों पर स्वच्छता के विशेष प्रबंध, पूरे परिसर में साफ सफाई और कीटाणु रहित करने के उपाय करने होंगे। जिनमें कोरोना के किसी तरह के लक्षण मिलते हैं, उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने बताया कि सोमवार से सभी धर्मस्थल, माल, होटल व रेस्टारेंट खोले जाएंगे, मगर सभी को सुरक्षा का पालन करने व संक्रमण रोकने संबंधी दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। इसकी नियमित तौर पर मानीटरिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों पर आने-जाने के अलग-अलग होंगे द्वार
धार्मिक स्थलों में प्रवेश और निकास की व्यवस्था अलग-अलग द्वार से की जाएगी। रिकार्डेड भक्ति संगीत और गाने बजाए जा सकते हैं। एसी का प्रयोग करते समय तापमान 24 से 30 डिग्री के मध्य होना चाहिए। सभी स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाना या फेस कवर रखना अनिवार्य रहेगा और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर प्रतिबंध रहेगा। बचाव और जागरूकता के लिए पोस्टर व स्टैंडीज का प्रयोग जरूरी होगा। ई-पेमेंट पर जोर देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्टोरेंट में इन बातों पर देना होगा ध्यान
रेस्टोरेंट में वेटर को पूरी तरह से मास्क और ग्लब्स के साथ रहना होगा। किचन में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी होगा। एक बार में क्षमता के 50 प्रतिशत से अधिक व्यक्तियों को बैठने की अनुमति नहीं होगी। डिस्पोजल मैन्यू का प्रयोग करना होगा। कपड़े की नैपकिन के स्थान पर अच्छी क्वालिटी के पेपर नैपकिन का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed