फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Responsibility for educational activities at the festival

Maharajganj News: महोत्सव में शैक्षणिक गतिविधियों का दायित्व तय

Sun, 26 Oct 2025 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Responsibility for educational activities at the festival
महराजगंज। 31 अक्तूबर से जवाहरलाल नेहरू पीजी काॅलेज व जीएसवीएस परिसर में होने वाली सभी शैक्षणिक, सांस्कृतिक गतिविधियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। एडीएम डाॅ. प्रशांत कुमार ने सभी आयोजनों के लिए नोडल डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा, बीएसए रिद्धि पांडेय व जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि को बनाया है।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि नोडल अधिकारियों की सहमति पर अन्य की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। जिला विज्ञान क्लब के सहसमन्वयक विमल पांडेय, जीएसवीएस प्रवक्ता अमरेंद्र शर्मा व देवेंद्र पांडेय प्रवक्ता राष्ट्रीय इंटर कालेज परतावल को विज्ञान संबंधित आयोजन का दायित्व दिया गया है। सांस्कृतिक आयोजनों के लिए बेसिक शिक्षा के सदर एआरपी पंकज मौर्य, सहायक अध्यापक अनुराग मणि, अब्दुल रहमान व अविनाश सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। रंगोली निर्माण की जिम्मेदारी नीरज मौर्य, अंगद यादव और सुयांशु प्रज्ञा को दिया गया है। मंच संचालन सिसवां के एआरपी अरविंद जायसवाल व नेहरू युवा केंद्र के शिरोमणि दूबे को सुपुर्द किया गया है। एडीएम ने नामित तीनों नोडल अधिकारियों को 28 अक्तूबर से जिम्मेदारी निर्वहन का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed