फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Remains of flat and decorated bricks and pottery found

Maharajganj News: चपटी व अलंकारित ईंटें व मिट्टी के बर्तनों के मिले अवशेष

Sun, 05 Jan 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 05 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Remains of flat and decorated bricks and pottery found
चौक बाजार। नाथनगर बीट के जंगल में रामग्राम की पुष्टि के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम खोदाई कर रही है। शनिवार को खोदाई के दौरान चपटे चौड़े और अलंकारित ईंटें और मिट्टी के टूटे बर्तनों के अवशेष मिलें। वस्तुओं के मिलने से क्षेत्रीय लोगों में रामग्राम होने की उम्मीद जग गई है। लोगों को अब पूरा विश्वास हो गया है कि खोदाई में मिल रहे अवशेषों से कन्हैया बाबा नामक स्थान की पुष्टि रामग्राम के रूप में हो जाएगी।
विज्ञापन

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण टीम के आफताब ने बताया कि रामग्राम की पुष्टि के लिए टीले की खोदाई कार्य प्रगति पर है। चारों ब्लॉकों की करीब साढ़े पांच मीटर की गहरी खोदाई की जा चुकी है। खोदाई के दौरान अलंकारित दीवार, अलंकारित ईंटे, टूटे हुए मिट्टी के बर्तन आदि मिल रहे हैं। मिले वस्तुओं पर गहन अध्ययन किया जा रहा है। खोदाई की प्रक्रिया अब गहरी होने के कारण हेलमेट, दस्तानों आदि का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे नीचे खोदाई कर रहे लोगों के सिर पर ईंट या ईंट के टुकड़े न लगे।
विज्ञापन

ट्रेंच लेआउट के बाद भी टीले के अन्य जगहों की साफ-सफाई ब्रश से की जा रही है। पर्यटन के दृष्टिकोण से आ रहे स्कूली बच्चों को अपनी संस्कृति व सभ्यता के बारे में भी जानकारियां देते हुए उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है। अलंकारित दीवार मिलने से किसी प्राचीन काल के भवन होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed