फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Relief from sunlight, cold winds troubled

Maharajganj News: धूप से राहत, सर्द हवाओं ने किया परेशान

Sun, 04 Feb 2024 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 04 Feb 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Relief from sunlight, cold winds troubled
महराजगंज। मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। शनिवार को सुबह से खिली चटख धूप ने सर्दी से राहत दिलाई। मौसम भी सामान्य बना रहा। तेज पछुआ हवा के चलते धूप से हटते ही सिहरन का अहसास होने लगता। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले चार दिनों में बारिश के आसार बन रहे हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से खिली धूप ने लोगों को राहत पहुंचाई, लेकिन 13 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली सर्द हवाएं मुसीबत बनी रहीं। दिन ढलने पर गलन शुरू हो गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है, कि रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा। रात में बारिश के आसार हैं। लोग पार्काें और घर की छत पर धूप सेंकते नजर आएं। धूप खिलने से बाजार की रौनक भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि हवा की गति आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रहेगी। बारिश के आसार बन रहे हैं। कोहरे का प्रभाव कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed