फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Relative's brother-in-law threatened to make sister-in-law's photo viral

Maharajganj News: रिश्तेदारी के देवर ने भाभी का फोटो वायरल करने की दी धमकी

Sun, 01 Oct 2023 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Relative's brother-in-law threatened to make sister-in-law's photo viral
-गांव के तीन युवक भी फोन कर करते हैं अश्लील बातें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आए युवक ने पूरे परिवार का दिल जीत लिया। भरोसे में लेकर रिश्ते में भाभी लगने वाली महिला के मोबाइल से फोटो चुरा लिया। उसके बाद फोटो एडिट कर वायरल करने की धमकी देने लगा। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति की मौसी का लड़का रिश्ते में देवर लगता है। चार वर्ष पहले इंटरमीडिएट की परीक्षा देने मेरे घर आया था। इस दौरान उसने परिवार के सभी लोगों को विश्वास में लेकर मेरे मोबाइल से कुछ फोटो अपने मोबाइल में ले लिया। परीक्षा के बाद आगे की पढ़ाई के लिए धोखे से 17 हजार रुपये उधार ले लिए। अब जब मैंने पैसा वापस मांगा, तो फोटो एडिट कर वायरल करने का धमकी देने लगा। इसके अलावा गांव के ही तीन युवक नंबर बदल-बदलकर अश्लील बातें कर रहे हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार युवकों के खिलाफ धारा केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed