फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   rejervation open to the nowtanaw railway station

नौतनवां रेलवे स्टेशन पर टिकट की बुकिंग शुरू

Sun, 11 Oct 2020 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
rejervation open to the nowtanaw railway station
नौतनवां रेलवे स्टेशन पर टिकट की बुकिंग शुरू
विज्ञापन

-24 मार्च से बंद था बुकिंग कार्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवां। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए नौतनवां के बुकिंग कार्यालय रविवार को सुबह आठ बजे से खोल दिया गया। अब यात्री ट्रेन से अधिक दूरी का सफर करने के लिए नौतनवां के आरक्षण खिड़की से रिजर्वेशन करा सकते हैं। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए देश में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया था। बाहर आने जाने पर रोक थी। सरकार 24 मार्च से ट्रेनों के आवागमन पर रोक लगा दिया था। तबसे आज तक लगभग सात महीने बाद रेलवे प्रशासन ने नौतनवां रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का संचालन नहीं कर पाया। कुछ ट्रेनों का संचालन गोरखपुर से हो रहा है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए आरक्षण खिड़की पर टिकट की बुकिंग शुरू है। नौतनवां रेलवे स्टेशन पर आरक्षण खिड़की पर रिजर्वेशन शुरू होने पर पहले दिन बुकिंग कार्यालय परिसर सूना रहा। मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक अकेले आरक्षित खिड़की पर बैठे यात्रियों का इंतजार करते रहे। मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक विनोद कुमार जैन ने बताया कि पहले दिन लोगों को जानकारी न होने से मात्र दो टिकट आरक्षित हुई। पहला टिकट इलाहाबाद और दूसरा टिकट सिकंदराबाद के लिए बुक हुआ है। रविवार को सुबह 8 बजे से दो बजे तक और सोमवार से शनिवार तक सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक आरक्षण खिड़की खुलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed