फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Reflectors pasted on 50,000 vehicles during National Road Safety Month

Maharajganj News: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में 50 हजार वाहनों पर रिफ्लेक्टर चस्पा

Sat, 10 Jan 2026 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Reflectors pasted on 50,000 vehicles during National Road Safety Month
प्रवर्तन विभाग की कार्रवाई प्रभावी, 70 वाहनों का हो चुका है चालान
विज्ञापन

महराजगंज। इनदिनों कोहरा यातायात की दुश्वारियां बढ़ा रहा है। घने कोहरे में सड़क पर खड़े या आते-जाते वाहन नजर न आने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा अभियान के तहत वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर चस्पा करा रहा है। इससे वाहन कोहरे में नजर आते रहेंगे। आठ दिन के अभियान में 50 हजार वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए जा चुके हैं।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जनपद में पहली जनवरी से प्रभावी है। शुरुआती चरण में परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को पंफलेट देकर व होर्डिंग लगाकर जागरूक किया। परिवहन विभाग की प्रवर्तन की कार्रवाई के तहत नियम उल्लंघन में 70 वाहनों का चालान किया गया। यह प्रक्रिया जिले में लगातार प्रभावी है जो 31 जनवरी तक रहेगी।
विज्ञापन

स्कूलों के परिवहन नोडल अनमोल यादव ने बताया कि डीआईओएस व एआरटीओ की तरफ से मिले निर्देश क्रम में 12 जनवरी से चित्रकला, भाषण, नुक्कड़ नाटक, क्विज की एकल व समूह की स्पर्धा स्कूल स्तर की होगी। जनपद स्तर पर यही स्पर्धाएं राजकीय बालिका इंटर कालेज धनेवा में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जिले में 31 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान रेडियम रिफ्लैक्टर चस्पा कराने के साथ जागरूकता बढ़ाने के लिए संवाद कार्यक्रम किए जा रहे है। माध्यमिक व बेसिक के स्कूलों में भी 12 जनवरी से जागरूकता स्पर्धाएं होंगी।
-मनोज कुमार सिंह, एआरटीओ, महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed