{"_id":"669fb92e8bce6da32d08d645","slug":"reduction-in-custom-duty-will-reduce-the-price-of-medicines-patients-will-benefit-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-127367-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कस्टम ड्यूटी घटाने से दवाओं की कीमत होगी कम, मरीजों को फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कस्टम ड्यूटी घटाने से दवाओं की कीमत होगी कम, मरीजों को फायदा
Tue, 23 Jul 2024 07:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 23 Jul 2024 07:37 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सरकार ने बजट में कैंसर की दवाओं को सस्ता करने की घोषणा की है। कस्टम ड्यूटी घटाने से दवाओं की कीमत कम होगी। इसका सीधा फायदा मरीजों को होगा। सरकार के पहल की केमिस्ट्स से लेकर डॉक्टर तक सराहना कर रहे हैं।
केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अशोक चौरसिया कहते हैं कि जिले में कैंसर के मरीज कम नहीं हैं। इनका उपचार महंगा होता है। दवाएं महंगी होने के कारण इलाज में दुश्वारियां होती हैं। बजट में राहत मिलने से मरीजों का आर्थिक बोझ कम होगा।
सदर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने बताया कि कैंसर की दवाओं पर कस्टम ड्यूटी कम करने का फैसला अच्छा कदम है। कैंसर कि जिन तीन दवाओं पर कस्टम ड्यूटी कम की गई है वह बेहद कारगर हैं। बजट में सिर्फ दवाओं पर ही कस्टम ड्यूटी नहीं कम की गई है। बल्कि कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली मशीनों और अनुपकरणों पर भी कस्टम ड्यूटी कम करने का फैसला लिया गया है। कैंसर जैसी घातक और गंभीर बीमारी में मरीजों को लाभ देने के लिए इस बजट में प्रावधान किया गया है यह सराहनीय है।
विज्ञापन
दवा के थोक कारोबारी संतोष नायक कहते हैं कि जिन दवाओं को विदेश से मंगाया जाता है, उन पर भी इंपोर्ट ड्यूटी अगर कम हो सकती तो और ज्यादा फायदा होता। बजट में मिली इस राहत को जल्दी लागू कर दिया तो मरीजों को लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।