{"_id":"660a68022e5f481ce00baddf","slug":"red-stone-and-betel-nut-being-sent-to-nepal-recovered-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-118955-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल भेजी जा रही लाल पत्थर और सुपारी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल भेजी जा रही लाल पत्थर और सुपारी बरामद
Mon, 01 Apr 2024 01:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:23 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। भारत-नेपाल बॉर्डर पर शनिवार को तस्करी कर भारत से नेपाली भेजी जा रही लाल पत्थर और सुपारी की खेप को सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने बरामद कर लिया है। जबकि मौके से आरोपी भाग गए। टीम ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर निचलौल कस्टम के सुपुर्द कर दिया है।
निचलौल कस्टम अधीक्षक रविंद्र तिवारी ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों की टीम को मुखबिर से सूचना मिली की बरगदवा थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल बार्डर के पिलर संख्या 507/12 से सटे पिपरा गांव के पगडंडी के रास्ते कुछ लोग भारत से लाल पत्थर और सुपारी की खेप नेपाल भेजने के फिराक में है। सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी। इसकी भनक लगते ही तस्कर सामान छोड़कर नेपाल भाग गए। टीम ने मौके से दो बोरी सुपारी और साढ़े आठ किलो लाल पत्थर बरामद कर ली।
इसी तरह कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बार्डर के पिलर संख्या 505/10 से सटे चंदन नदी के पास से सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने मुखबिर की सूचना पर तीन पेटी टाइल्स बरामद कर लिया। जबकि टीम मौके से एक नेपाली युवक को भी पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम रमजान शेख निवासी गांव पालिका भुजहवा नवलपरासी नेपाल बताया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।