फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Record: Maharajganj tops the state in B-PACS membership

कीर्तिमान : बी-पैक्स सदस्यता में महराजगंज प्रदेश में अव्वल

Fri, 24 Oct 2025 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Record: Maharajganj tops the state in B-PACS membership
महराजगंज। जिले ने बी-पैक्स सदस्यता अभियान में पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सहकारिता विभाग के अनुसार, महराजगंज में 30 हजार के लक्ष्य के मुकाबले अब तक 59,183 किसानों को ऑनलाइन सदस्य बनाया जा चुका है, जो निर्धारित लक्ष्य का लगभग दो गुना है।
विज्ञापन

इस तरह से जिले ने प्रदेश के सभी जनपदों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, दूसरे स्थान पर सहारनपुर है, जहां 56,545 किसानों को सदस्यता से जोड़ा गया है। जिले में कुल 96 साधन सहकारी समितियां हैं। ये समितियां किसानों को उर्वरक, बीज, कीटनाशक, ऋण और कृषि उपकरण जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराती हैं। हाल ही में शासन ने समितियों के माध्यम से खाद वितरण व्यवस्था में बदलाव किया है।
विज्ञापन

इसके अनुसार अब केवल समिति के सदस्य किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराएंगे। शासन के निर्देश पर पूरे प्रदेश में बी-पैक्स सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसानों को सहकारी समितियों से जोड़ते हुए उन्हें उर्वरक, बीज और कृषि उपकरणों की सुगम आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज में चलाए गए इस अभियान को किसानों से जबरदस्त समर्थन मिला। सहकारिता विभाग और संबंधित समितियों की संयुक्त टीमों ने गांव-गांव जाकर किसानों को सदस्यता लेने के लिए प्रेरित किया। परिणामस्वरूप, अपेक्षा से अधिक किसानों ने सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed