{"_id":"679d20960600f897510b619e","slug":"recognition-will-be-canceled-if-mass-copying-is-confirmed-screws-will-be-tightened-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-141655-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सामूहिक नकल की पुष्टि पर रद्द होगी मान्यता, कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सामूहिक नकल की पुष्टि पर रद्द होगी मान्यता, कसेगा शिकंजा
Sat, 01 Feb 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। 24 फरवरी से प्रारंभ हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा नकलविहीन और शुचिता पूर्ण तरीके से पूर्ण हो सके इसके लिए व्यापक इंतजाम और व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर अगर निर्गत निर्देशों का अनुपालन नहीं होता है तो संबंधित स्कूल की मान्यता रद्द किए जाने की कार्रवाई होगी।
इसके अलावा सामूहिक नकल की स्थिति में भी सख्ती के साथ कानूनी कार्रवाई होगी। वही अनुचित साधन का प्रयोग करते किसी परीक्षार्थी को पकड़ा जाता है तो केंद्र व्यवस्थापक नकल निषेध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराएंगे।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में जिले के 72 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं जिनके लिए 111 केंद्र तय हैं। परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र 15 से 20 फरवरी के मध्य पहुंचेंगे । पेपर पहुंचने से पूर्व जिले में स्ट्रांग रूप स्थापित करने का निर्देश जारी किया गया है । प्रश्नपत्रों एवं बंडल स्लिप के कार्टन वॉक्स की प्राप्ति, वितरण, रख रखाव और नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं पर चस्पा किए जाने वाले बंडल स्लिप के कार्टन बॉक्स के पहुंचने पर उनके स्ट्रांग रूम की रिकॉर्डिंग व परीक्षा अवधि में परीक्षा केंद्र के कक्ष में लगे सीसी टीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग छह माह तक सुरक्षित रखी जानी आवश्यक होगी।श्नपत्रों की प्राप्ति, उन्हें पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षित स्थान पर रखवाने और जिले से संबंधित केंद्रों पर वितरित कराने का दायित्व डीआईओएस निर्वहन करेंगे।