{"_id":"67d879099ad4e5b96c03e6f1","slug":"realise-the-concept-of-developed-india-as-per-the-dreams-of-pm-maharajganj-news-c-7-1-gkp1053-873202-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पीएम के सपनों के अनुरूप विकसित भारत की संकल्पना को करें साकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पीएम के सपनों के अनुरूप विकसित भारत की संकल्पना को करें साकार
Tue, 18 Mar 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज/सिद्धार्थनगर। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रधानमंत्री के सपनों के अनुरूप विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी को पूरी निष्ठा से काम करना होगा।
वह सोमवार को महराजगंज और सिद्धार्थनगर में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र, भूमि पट्टा, आंगनबाड़ी किट और पोषण पोटली वितरण के लिए आयोजित समारोह को संबोधित कर रही थीं।
राज्यपाल ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र प्राथमिक स्तर पर बच्चों को ज्ञान प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसलिए इन्हें बेहतर बनाया जाना चाहिए। जिस तरह अधिकारियों ने स्कूलों को गोद लेकर अपने दायित्व को निभाया उसी तरह सभी को अपने फर्ज को समझना होगा। उन्होंने विधायकों से एक बच्चा गोद लेकर उसे आगे बढ़ाने की अपील भी की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र समाज के लिए बेहद अहम हैं। उन्होंने इन केंद्र पर बाल मनोविज्ञान को बढ़ावा दिए जाने पर जोर दिया, ताकि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक परिवेश प्राप्त हो और उनका व्यक्तित्व विकसित हो सके।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र और विद्यालय तक बच्चों की पहुंच के लिए जागरूकता जरूरी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनें यशोदा मां की तरह बच्चों का ध्यान रखती हैं।
उन्होंने टीकाकरण का महत्व बताते हुए कहा कि हमें बीमारू राज्य नहीं चाहिए। इसलिए ऐसे प्रयास करने होंगे कि एक भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। योजनाओं के लाभ से जोड़ कर वैक्सीनेशन का प्रचार-प्रसार करें तो सभी जागरूक होकर बच्चों का टीकाकरण कराएंगे। राज्यपाल ने भारत को टीबी मुक्त बनाने के लिए पूरे मनोयोग से काम करने की जरूरत पर बल दिया।