फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   RCC road was made on interlocking

Maharajganj News: इंटर लाकिंग पर ही बना दी आरसीसी सड़क

Tue, 29 Apr 2025 07:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 29 Apr 2025 07:47 PM IST
विज्ञापन
RCC road was made on interlocking
घुघली। क्षेत्र के पकड़ियार बिशुनपुर गांव में इंटर लाकिंग के ऊपर बिना मानक के ही साढ़े पांच सौ मीटर आरसीसी सड़क बनाने का मामला प्रकाश में आया है। इसका आनन-फानन में छह दिन में ही बना दिया गया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर घटिया सामग्री से निर्माण कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सीताराम यादव, हनुमान, मुन्ना, रामाशीष, बलराम, महेंद्र सिंह आदि ने बताया कि ठेकेदार ने सड़क बनाते समय दोनों तरफ की नालियों को बंद कर दिया है, जिससे घरों से निकलने वाले पानी का निकास अवरुद्ध हो गया है। इतना ही नहीं पुरानी इंटरलॉकिंग की ईंट के ऊपर बिना मसाला लगाए घटिया गिट्टी गिराकर मानक विहीन आरसीसी सड़क ढाली गई है।
विज्ञापन

लोगों का यह भी कहना है कि आरसीसी सड़क ढालने में ठेकेदार ने गैप भी नहीं छोड़ा है। इससे कुछ समय बाद सड़क टूटने की आशंका है। अवर अभियंता संदीप यादव ने बताया कि सड़क निर्माण में कुछ गड़बड़ी हुई होगी तो इसकी जांच करेंगे। तभी ठेकेदार का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे नाली बनाने का बजट नहीं था, इसी वजह से ठेकेदार ने नाली नहीं बनवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed