फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rat holes will be marked and repaired before the rains

Maharajganj News: चिह्नित किए जाएंगे रैटहोल बारिश के पहले होंगे दुरूस्त

Tue, 06 May 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 06 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Rat holes will be marked and repaired before the rains
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिलास्तरीय स्टीयरिंग कमेटी की बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने बाढ़ तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि कटान स्थलों का निरीक्षण कराएं और किए जा रहे कार्यों का ब्योरा दें।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारी सभी तटबंधों का 30 मई से पूर्व निरीक्षण कर लें। इसमें रेनकट और रैटहोल वाले स्थानों को चिह्नित कर बारिश से पहले मरम्मत करा लें। बाढ़ बचाव बोल्डर्स, बालू की बोरियां, जीओ बैग्स, अन्य सामग्री और स्टाफ, मजदूरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील तटबंधों पर किए गए कार्यों का सत्यापन, निरीक्षण कार्य कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
अधिशासी अभियंता सिंचाई बारिश में बाढ़ क्षेत्रों में न्यूनतम तीन सहायक अभियंताओं की ड्यूटी लगाते हुए सुनिश्चित करें कि सिंचाई विभाग के सभी संबंधित अधिकारी/कर्मचारी अपने ड्यूटी प्वाइंट पर उपस्थित रहें। तटबंधों के कटान एवं दरार आदि रोकने के समुचित उपाय किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों को कंट्रोल रूम की स्थापना करके उसमें शिफ्टवार ड्यूटी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। तहसील कंट्रोल रूम के नंबर का आम जनमानस में प्रचार-प्रसार कराने के लिए भी कहा।

जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने से पूर्व बाढ़ से संबंधित कार्य में लगे जनपद स्तर के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों, नाविकों के मोबाइल नंबर, पते की डायरेक्टरी तैयार कर ली जाए।
स्थानीय स्तर पर उपलब्ध नावों का विवरण एकत्र करते हुए नाविकों और गोताखोरों को चिह्नित करते हुए उनके मोबाइल नंबर आदि की सूची भी समय से तैयार कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed