फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ramgram road will be improved with Rs 21 crore

Maharajganj News: 21 करोड़ से संवरेगी रामग्राम की सड़क

Tue, 12 Mar 2024 11:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 12 Mar 2024 11:56 AM IST
विज्ञापन
Ramgram road will be improved with Rs 21 crore
महराजगंज। चौक बाजार से होकर वन क्षेत्र रामग्राम को जाने वाली सड़क की दशा जल्द सुधरेगी। करीब चार किमी सड़क बनाने के लिए पहली किस्त 10.61 करोड़ रुपये मिल चुकी है। सड़क बनाने में 21.22 करोड़ रुपये खर्च होंगे। करीब नौ गांव की 20 हजार से अधिक की आबादी को इसका फायदा होगा। बौद्ध भिक्षुओं को रामग्राम दर्शन के लिए आने-जाने में सहूलियत होगी। दूसरी ओर सोहगीबरवा में पर्यटन सुविधा को बेहतर बनाने के लिए चार करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू होगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चौक बाजार से लेकर सोनाड़ी मंदिर होते हुए यह सड़क रामग्राम तक जाएगी। पर्यटकों समेत क्षेत्र के लोगों को आने-जाने में समस्या नहीं होगी। वन ग्राम के लोगों का भी इस रास्ते से आना जाना रहता है। सुंदरपुर, सोनाड़ीखास होते हुए रामग्राम को जाने वाली सड़क पहले प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी है। वर्तमान समय में चौक नगर पंचायत से सटे ही सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के जंगल में जंगल सफारी को विकसित किया जा रहा है। रामग्राम में बौद्ध स्तूप को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना बनी है। उत्खनन के बाद यह स्थान बौद्ध स्थल के रूप में प्रमाणित हो जाएगा। हालांकि, पुस्तकों में इस स्थान का उल्लेख पूरे प्रमाण के साथ दर्शाया गया है।
विज्ञापन

बौद्ध स्थलों पर विशेष जानकारी रखने वाले सैन्य विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. परशुराम गुप्ता ने बताया कि रामग्राम की पूरी प्रमाणिकता है। उत्खनन होने के बाद दुनिया के सामने पूरा रहस्य सामने आ जाएगा। इस स्थान को विकसित होने के बाद दुनिया के मानचित्र पर रामग्राम का नाम आने वाले दिनों में होगा। रामग्राम तक जाने वाली सड़क बेहतर होने से लोगों को वहां तक पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुनय कुमार झा ने बताया कि रामग्राम की सड़क चौड़ीकरण के लिए पहली किस्त मिल चुकी है। इस पर जल्द काम शुरू होगा। विकास कार्याें को तेजी से कराया जा रहा है।
-----------------------------

सोहगीबरवा का पुराना काठ बंगला नए सिरे से होगा पुनर्स्थापित
वन क्षेत्राधिकारी शिवपुर रेंज पीयूष गुप्ता ने बताया कि वन विभाग की ओर से सोहगीबरवा को ईको टूरिज्म के तहत पर्यटन स्थल बनाने के लिए तैयारी तेज कर दी गई है। इसके लिए चार करोड़ का प्रस्ताव भी बनाकर शासन को भेजा गया है। सोहगीबरवा का पुराना काठ बंगला नए सिरे से पुनर्स्थापित होगा। जंगल के बीच खूबसूरत लकड़ी के कार्टेज बनेंगे, जिसमें पर्यटकों को ठहरने की पूरी व्यवस्था रहेगी। खाने-पीने के लिए पारंपरिक व्यंजनों के साथ अन्य पकवान भी मिलेंगे। नदी के किनारे व जंगल में रुकने का इंतजाम रहेगा। नदी से रोहुआ नाला तक नया मार्ग बनेगा। रास्ते में सोलर लाइट लगेगी। वन विभाग की अपनी गाड़ी होगी, जो पर्यटकों को जंगल की सैर कराएगी। नदी में मोटर बोट भी चलाने का प्रस्ताव भी है। नदी के किनारे रेत में टेंट बनाया जाएगा। सोहगीबरवा को विकसित करने के लिए पूरा खाका तैयार हो गया है।


------------------------
विस्तारित क्षेत्र में पानी की आपूर्ति की होगी व्यवस्था

नगर पालिका के विस्तारित क्षेत्र में 32 गांव हैं। इनमें पानी की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाई जाएगी। लोगों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए तैयारी की जा रही है। अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने बताया कि गांव से वार्ड बने मोहल्लों में शहरी बिजली उपलब्ध कराने के लिए कार्यदायी संस्था ने हाईटेंशन तार व पोल लगाने का कार्य पूरा कर लिया है। अब एलटी पोल व तार लगाने का कार्य तेज कर दिया है। विस्तारित क्षेत्र में ओवरहेड टैंक का पानी पाइप लाइन से पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed