{"_id":"69503f37346dcb7bbc0afb96","slug":"ramgram-project-delay-is-not-acceptable-work-should-be-completed-on-time-as-per-standards-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-167759-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामग्राम परियोजना : देरी स्वीकार नहीं मानक के अनुरूप समय पर पूरा हो काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामग्राम परियोजना : देरी स्वीकार नहीं मानक के अनुरूप समय पर पूरा हो काम
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने चौक स्थित निर्माणाधीन रामग्राम परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया कि समस्त निर्माण कार्यों को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप शीघ्र पूर्ण किया जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परियोजना में अनावश्यक विलंब किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं होगा। निरीक्षण के दौरान सरोवर में जल उपलब्धता की स्थिति का भी अवलोकन किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरोवर में वर्षभर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तकनीकी एवं प्रबंधकीय उपाय तत्काल किए जाएं। साथ ही परिसर में वृक्षों के संरक्षण पर विशेष जोर देते हुए वृक्षों की सुरक्षा, नियमित देखभाल तथा समुचित सुंदरीकरण के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने शौचालय के डिजाइन में परिवर्तन करते हुए महिला–पुरुष के लिए शौचालय के लिए पृथक प्रवेश व निकास द्वार की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि रामग्राम परियोजना में धार्मिक, आध्यात्मिक पर्यटकों के साथ प्रकृति प्रेमियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनने की क्षमता है। इसलिए परियोजना को जल्द से जल्द पूर्ण करें। इससे पूर्व परियोजना प्रबंधक ने बताया कि परियोजना की लागत लगभग 8.5 करोड़ है और परियोजना लगभग 60 प्रतिशत पूर्ण हो चुकी है। अभी परियोजना की दूसरी किश्त मिलना शेष है। उपभोग प्रमाण पत्र शासन को प्रेषित किया जा चुका है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने सोहगीबरवा स्थित रामग्राम स्तूप का भी स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्तूप के निकट संचालित पर्यटन गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने पर्यटन से जुड़ी सुविधाओं जैसे साफ-सफाई, बैठने की सुविधा, सूचना पट्ट एवं अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, सहायक पर्यटक अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, नायब तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी, परियोजना प्रबंधक यूपीपीसीएल एपी सिंह उपस्थित रहे।