फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ramadan, a special time for introspection and self-improvement

Maharajganj News: रमजान, जिंदगी में आत्मचिंतन और आत्मसुधार का खास दौर

Mon, 02 Mar 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Ramadan, a special time for introspection and self-improvement
दिल को साफ करने का मौका देता है दूसरा अशरा
विज्ञापन

रमजान में अपने पिछले कर्मों का हिसाब खुद से लेने की कोशिश करता है बंदा
सिसवा बाजार। रमजान का दूसरा अशरा जिंदगी में आत्मचिंतन और आत्मसुधार का खास दौर लेकर आता है। यह वह समय है जब बंदा अपने पिछले कर्मों का हिसाब खुद से लेने की कोशिश करता है। अपने रब की बारगाह में झुककर सच्चे दिल से माफी की दरख्वास्त करता है। अगर पहला अशरा रहमत की बारिश लेकर आता है तो दूसरा अशरा उस रहमत को पाने के लिए दिल को साफ करने का मौका देता है।
बीजापार निवासी मौलाना अमालुद्दीन ने बताया कि इंसान से गलतियां होना स्वाभाविक है। कभी शब्दों से, कभी व्यवहार से और कभी इरादों से भी गुनाह हो जाते हैं। मगर सबसे अहम बात यह है कि क्या इंसान को अपनी गलती का एहसास है और क्या वह उसे सुधारने की कोशिश करता है। रमजान का यह हिस्सा हमें इसी एहसास की तरफ जगाता है।
विज्ञापन

दिन भर का रोजा केवल भूख और प्यास सहने का अभ्यास नहीं, बल्कि अपने नफ्स पर काबू पाने का प्रशिक्षण है। जब इंसान अपनी इच्छाओं को नियंत्रित करना सीख लेता है, तो उसके लिए बुराइयों से दूर रहना आसान हो जाता है। मगफिरत का मतलब केवल गुनाहों की माफी नहीं बल्कि दिल का बोझ हल्का होना भी है। जब कोई व्यक्ति अपने रब से माफी मांगता है, तो उसके अंदर एक नई उम्मीद पैदा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे महसूस होता है कि उसके लिए सुधार का रास्ता खुला है। यही उम्मीद इंसान को निराशा से बचाती है और उसे आगे बढ़ने की ताकत देती है। रमजान का दूसरा अशरा हमें सिखाता है कि चाहे गुनाह कितने भी बडे़ क्यों न हों, सच्ची तौबा के दरवाजे बंद नहीं होते। इस दौर में इबादतों की रूहानी मिठास और भी बढ़ जाती है। नमाज में एक अलग तरह की तल्लीनता महसूस होती है, कुरआन की तिलावत दिल को सुकून देती है और दुआ में आंखें नम हो जाती हैं। यह नम आंखें ही असल में इंसान की सच्चाई का सबूत होती हैं। जब दिल झुकता है, तभी जुबान से निकली दुआ असर करती है।
मगफिरत का यह संदेश केवल व्यक्तिगत स्तर तक सीमित नहीं रहता। समाज में फैली कटुता, ईर्ष्या, नफरत और मनमुटाव को दूर करने का भी यही सबसे उपयुक्त समय है। अगर हमने किसी का हक मारा है, किसी का दिल दुखाया है या किसी के साथ नाइंसाफी की है तो केवल इबादत काफी नहीं होती।
हमें उस इंसान से भी माफी मांगनी चाहिए और उसके हक को अदा करना चाहिए। असल मगफिरत तभी मुकम्मल होती है जब इंसान अपने रब के साथ-साथ उसके बंदों के सामने भी साफ दिल से खड़ा हो सके। आज के दौर में भागदौड़ भरी जिंदगी ने इंसान को आत्ममंथन से दूर कर दिया है।

रमजान का दूसरा अशरा इस भागदौड़ में ठहरने का अवसर देता है। यह वक्त है अपनी प्राथमिकताओं को समझने का, अपनी कमियों को पहचानने का और अपने चरित्र को बेहतर बनाने का। यदि कोई व्यक्ति इस समय का सही इस्तेमाल कर ले, तो उसका जीवन नई दिशा पा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed