फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ram Prakash Singh took a hat-trick of wins

राम प्रकाश सिंह ने जीत की हैट्रिक लगाई

Mon, 08 Feb 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Mon, 08 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा। पूर्व प्रमुख राम प्रकाश सिंह ने सपा प्रत्याशी उर्मिला चौधरी को हरा कर लगातार तीसरी बार प्रमुख बनने का गौरव हासिल किया। राम प्रकाश ने तीसरी बार जीत हासिल कर फरेंदा में लगातार जीत का एक रिकॉर्ड कायम किया है।
विज्ञापन


राम प्रकाश सिंह को कुल 68 मत और सपा की उर्मिला चौधरी को मात्र 26 वोट मिले। इस प्रकार से राम प्रकाश सिंह ने 42 मतों से हरा कर प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा बरकरार रखा। प्रमुख बनने के पहले कई वर्षों तक परसिया बुजुर्ग के ग्राम प्रधान भी रह चुके हैं।
विज्ञापन


राम प्रकाश सिंह फरेंदा ब्लॉक प्रमुख के लिए पहली बार 2005 में चुनाव जीत कुर्सी हासिल की। 2010 में महिला सीट होने पर पत्नी मंजू सिंह को निर्विरोध प्रमुख बनवाया। जिसकी चर्चा होती रही है। हालांकि इस बार के चुनाव में उन्हें भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कारण यह कि सत्ता दल सपा ने उन्हें ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी का टिकट देकर प्रत्याशी तो बना दिया लेकिन कुछ ही दिन में क्षेत्रीय विधायक की आपत्ति पर उनका टिकट काटकर उर्मिला चौधरी को उम्मीदवार बना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक द्वारा दी गई रिपोर्ट व पार्टी हाईकमान के निर्णय को गलत ठहराते हुए तीसरी बार ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी हासिल कर ली। वैसे इस मुकाबले में थोड़ा बल तब मिला जब उनका टिकट काटा गया। जिसका परिणाम है कि जीत की हैट्रिक लगाई है।


राम प्रकाश सिंह की जीत की खबर पर ही समर्थकों ने फटाखे फोड़े, अबीर गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार किया। जीत की हैट्रिक पर पप्पू सिंह, अंबुज शाही, शिवप्रकाश यादव, झिन्ने सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद गुप्ता, प्रमोद, अनिल जायसवाल, संजय जायसवाल आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed