फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Railway bridge to be built on Trimuhani river at a cost of Rs 55 crore

Maharajganj News: त्रिमुहानी नदी पर 55 करोड़ रुपये से बनेगा रेलवे पुल

Tue, 10 Dec 2024 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 10 Dec 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Railway bridge to be built on Trimuhani river at a cost of Rs 55 crore
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। आनंदनगर-घुघली-महराजगंज रेल मार्ग पर से जुड़ी प्रक्रिया में तेजी आ गई है। रोहिन नदी त्रिमुहानी घाट पर नई रेलवे लाइन के लिए 55 करोड़ की लागत से पुल बनेगा। रेलवे बोर्ड से इस परियोजना के लिए हरी झंडी मिल चुकी है। इस रेल मार्ग पर नौ बड़े और 14 छोटे पुल बनाए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार, सदर व फरेंदा तहसील के 53 गांवाें से होकर ट्रेन गुजरेगी।
52.7 किमी रेल लाइन पर आनंदनगर, महराजगंज और घुघली क्राॅसिंग रेलवे स्टेशन होंगे। जबकि चार हॉल्ट स्टेशन भी बनाए जाएंगे। रेल लाइन के निर्माण के लिए 191.059 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी की जा रही है।
विज्ञापन

घुघली-महराजगंज-आनंदनगर नई बड़ी लाइन फरेंदा तहसील क्षेत्र के सिधवारी, मथुरानगर, सेमराडाड़ी, गोपलापुर, अलहदिया महदेवा, जंगल जोगियाबारी, देउरवा, परसिया बुजुर्ग, रूनुआ, गोपलापुर व रामनगर के अलावा गोविन्दपुर व रामनगर, सदर तहसील क्षेत्र के जंगल दुधई उर्फ चेहरी, पिपरा रसूलपुर, कांध, पकड़ी नौनिया, सिसवा अमहवा, रूधौली भावचक, महुअवा, तरकुलवा, बांसपार बैजौली, पड़री बुजुर्ग, सवना, सवना, पड़री बुजुर्ग मुजहना खुर्द, सिसवा बाबू, रामपुर, शिकारपुर, भिसवा, दरौली, कोइला, अगया आदि गांवों से होकर ट्रेन गुजरेगी। उधर, महुअवा स्टेशन के लिए भूमि चिह्नित हो चुकी है। इससे मेडिकल काॅलेज आने वाले लोगों को विशेष रूप से सहूलियत होगी। मुआवजा वितरण को लेकर भी जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। माल ढुलाई और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी। शहर के कारोबारी आत्माराम गुप्त कहते हैं कि इस रेल लाइन के बन जाने के बाद देश के अन्य हिस्सों से यात्रा सुगम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

माल ढुलाई और व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी। भारत और नेपाल की व्यापारिक गतिविधियां और मजबूत हो जाएंगी। साथ ही गोरखपुर, वाराणसी और लखनऊ जैसे स्टेशनों पर बढ़ रहे दबाव से भी छुटकारा मिलेगा। इस रूट से बिहार के रक्सौल, नरकटियागंज और नेपाल के लिए मालागाड़ी से सामान का आयात व निर्यात आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed