फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Raid on complaint of selling fake parts

Maharajganj News: नकली पार्ट्स बिकने की शिकायत पर मारा छापा

Tue, 17 Dec 2024 08:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 17 Dec 2024 08:35 PM IST
विज्ञापन
Raid on complaint of selling fake parts
महरागजंज। सोनौली कस्बे के कुंसेरवा में नकली मोटर पार्ट्स बेचने की शिकायत पर मंगलवार को अशोक ली लैंड कंपनी के विशेषज्ञों की टीम ने दिल्ली पुलिस के साथ छापा डाला। टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कुंसेरवा में एक मोटर पार्ट्स की दुकान पर अशोक ली लैंड कंपनी के मोटर पार्ट्स डुप्लीकेसी और एमआरपी से अधिक टैग होने की शिकायत मिली थी। कंपनी की ओर से जांच अधिकारी पुलिस टीम के साथ दुकान पहुंचे। यहां मिले सामानों की जांच की गई। जांच के बाद रेट का मिलान किया गया। निर्धारित रेट से ज्यादा का स्लीप लगा हुआ मिला। कापी राइट एक्ट तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

बरामद हुए सामानों का आकलन टीम की ओर से किया गया। सोनौली थानाध्यक्ष अंकित सिंह के अनुसार, मामले में नियम के अनुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। कंपनी की ओर से आए जांच अधिकारियों की ओर से तहरीर दी गई है। उधर, एक दिन पहले नौतनवा कस्बे में वासिंग पाउडर नकली बिक्री होने की सूचना पर छापा डाला गया था। जांच टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा था। प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। वैसे भी नौतनवा तहसील क्षेत्र में डूप्यलीकेट सामान बिक्री होने की शिकायत बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed