फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Raid in Laxmipur village... 630 bags of rice bran recovered, commotion ensued

Maharajganj News: लक्ष्मीपुर गांव में छापा...630 बोरी राइस ब्रान बरामद, मचा हड़कंप

Fri, 28 Mar 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 28 Mar 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Raid in Laxmipur village... 630 bags of rice bran recovered, commotion ensued
निचलौल। कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बाॅर्डर से सटे लक्ष्मीपुर खुर्द गांव में बृहस्पतिवार को पुलिस और कस्टम की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इससे गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

टीम ने माैके से 630 बोरी राइस ब्रान बरामद किया। ब्रान की खेप टीम के हाथ लगते ही बाॅर्डर पर धंधेबाजों ने हंगामे की कोशिश की, लेकिन टीम की सख्ती के आगे उनकी एक न चली।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, भारत नेपाल बाॅर्डर पर कुछ धंधेबाजों ने बाॅर्डर से सटे लक्ष्मीपुर खुर्द गांव में तीन स्थानों पर भारी मात्रा में अवैध ब्रान की खेप डंप किया था। बुधवार रात में मौका मिलते ही तस्करी कर नेपाल भेजने की योजना थी। इसी बीच बाॅर्डर पर इसका वीडियो किसी ने बनाकर पुलिस और कस्टम के उच्चाधिकारियों को भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस और निचलौल कस्टम टीम अचानक लक्ष्मीपुर खुर्द गांव में पहुंची तो हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद टीम गांव में चिह्नित जगहों पर छापा मारने की कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान टीम ने तीन जगहों पर भारी मात्रा में डंप करके रखे गए अवैध ब्रान की खेप को बरामद कर ली। टीम बरामद ब्रान को कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू की तो धंधेबाजों में हलचल तेज हो गई। टीम की सख्ती के चलते वे किनारा कस लिए। बताया जा रहा है कि गांव में बरामद राइस ब्रान को वाहन पर लोड करने के लिए कोई मजदूर तैयार नहीं हो रहा था। टीम ने बरामद 630 बोरी राइस ब्रान को मां लक्ष्मी ट्रेडर्स को सुपुर्द कर दिया।

निचलौल कस्टम अधीक्षक केएन सिंह ने बताया कि लक्ष्मीपुर खुर्द गांव में अवैध राइस ब्रान की बरामदगी कर कार्रवाई करने की प्रक्रिया जारी है। अधिक मात्रा में बरामदगी होने के चलते अभी गिनती नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed