{"_id":"6a19fb3268da160d09003f31","slug":"rahul-rai-appointed-as-a-member-of-the-jury-for-the-national-taekwondo-championship-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-178229-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में निर्णायक मंडल के सदस्य बनाए गए राहुल राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में निर्णायक मंडल के सदस्य बनाए गए राहुल राय
विज्ञापन
हल्द्वानी में आयोजित होगा 13वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप
महराजगंज। ताइक्वांडो प्रशिक्षक राहुल राय को उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित होने वाली 13वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में निर्णायक मंडल का सदस्य बनाया गया है। यह प्रतियोगिता 29 से 31 मई तक आईजी इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। राहुल राय को प्रतियोगिता में तकनीकी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
महराजगंज डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल राय नेशनल रेफरी होने के साथ-साथ ब्लैक बेल्ट सेकेंड डॉन डिग्री धारक हैं। उन्होंने वर्षों से ताइक्वांडो के क्षेत्र में सक्रिय योगदान दिया है और वर्तमान समय में सिसवा बाजार में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार कर रहे हैं।
राहुल राय की इस उपलब्धि से जिले के खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। एसोसिएशन के अध्यक्ष शरदेंदु कुमार पांडेय ने कहा कि यह पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि राहुल राय अपनी निष्पक्षता और अनुभव से प्रतियोगिता में अहम भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर महेश राजभर, रिजवान अहमद फैजी, संजय सैनी, उत्सव शर्मा, रियाज अली, सौजन्य स्नेह प्रियदर्शी, आकाश चौधरी, दयानंद त्रिपाठी, फराज अहमद सहित अनेक खिलाड़ियों ने राहुल राय को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।