{"_id":"621f9cb36815b565de1b0325","slug":"rahul-departed-kharkiv-husnara-is-in-camp-maharajganj-news-gkp428687268","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल खारकीव से रवाना, हुस्नआरा रोमानिया कैंप में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल खारकीव से रवाना, हुस्नआरा रोमानिया कैंप में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल खारकीव से रवाना, हुस्नआरा रोमानिया कैंप में
सिसवा बाजार (महराजगंज)। रूस-यूक्रेन युद्ध अब भारतीय छात्रों के लिए मुसीबत बन गया है। जैसे-जैसे जंग की खबरें पहुंच रही हैं, अभिभावकों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी होने लगी हैं। बच्चों की सकुशल वापसी के लिए भारत सरकार से गुहार लगा रहे हैं। यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे सिसवा नगर के चार छात्रों में से दिव्या जायसवाल व आकांक्षा तो भारत लौट आई हैं, लेकिन राहुल प्रियनंदन यूक्रेन में फंसे हैं। वह खारकीव से पश्चिमी यूक्रेन के शहर लविव के लिए रवाना हो गए हैं।
सोमवार को खारकीव में रूस की ओर से बमबारी में कर्नाटक के एक छात्र की मौत की सूचना से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। राहुल के पिता डॉ. केसरीनंदन ने बताया कि बेटे से सोमवार की दोपहर में बात हुई है, उस समय भारतीय दूतावास के निर्देश पर खारकीव रेलवे स्टेशन से पश्चिमी यूक्रेन के लविव शहर के लिए रवाना हो गए हैं। वहां से रोमानिया, हंगरी, पोलैंड की अंतरराष्ट्रीय सीमा महज तीन घंटे की दूरी पर है। उसके बाद ये छात्र किसी साधन से नजदीक के देश में पहुंचेंगे। वहां से उन्हें सकुशल देश वापसी की व्यवस्था की जाएगी। डॉ. केसरीनंदन ने बताया कि आकांक्षानंदन शनिवार की रात सुरक्षित दिल्ली वापस आई है। अपने चचेरे भाई के पास रुककर राहुल का इंतजार कर रही है। भाई के भारत लौटने बाद दोनों घर आएंगे। हुस्नआरा के पिता निजामुद्दीन अंसारी का कहना है कि बेटी रोमानिया पहुंच गई है। रविवार को उससे बात नहीं हो पा रही थी, जिससे घबराहट होने लगी थी। मंगलवार दोपहर में जब हुस्नआरा का फोन आया तो कुछ राहत मिली। बेटी ने बताया कि उसे कैंप में रखा गया है। भारत वापसी का इंतजार कर रही है, अभी कोई निश्चित समय नहीं बताया गया है।
हंगरी बार्डर पर फंसे छात्र, परिजन भयभीत
फरेंदा (महराजगंज)। रूस के हमले के बाद यू्क्रेन में फंसे निराला नगर निवासी एमबीबीएस छात्र नवीन शुक्ला के परिजन भयभीत हैं। बार्डर पर दूतावास के पास दो दिनों से ठहरे छात्र किसी तरह परिजनों को अपनी कुशलता की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
छात्र के पिता श्रीधर शुक्ला ने बताया कि यूक्रेन के हंगरी बार्डर पर बेटा नवीन शुक्ला दो दिनों से फंसा है। मंगलवार को मोबाइल पर ठीक से होने का मैसेज दिया। बुधवार को फोन करके बताया कि हंगरी बार्डर पर दो दिनों से बैठे हुए हैं। दूतावास छात्रों को भोजन सहित अन्य सुविधाएं मुहैया करा रहा है। अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही बारी आएगी, वे भारत के लिए रवाना हो जाएंगे। यूक्रेन के मौजूदा हालात के कारण चिंतित हूं।
यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत पर जताया शोक
परसा मलिक (महराजगंज)। यूक्रेन में हमले के दौरान कर्नाटक के छात्र की मौत पर लाइन एजुकेशनल एकेडमी पेड़ारी चौराहा परिसर में बुधवार को शोक सभा का आयोजन हुआ। विद्यालय के प्रबंधक एमडी मोइन, रामकुंडल यादव, दिनेश चौधरी, आजाद बहादुर, नादरा, शिवकुमार, उदय साहनी, कृपाल, तन्नू सिंह, पूनम मौर्य, सुधा यादव, नगमा खातून आदि ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की। संवाद