{"_id":"5cdc5c18bdec2207532a5c9f","slug":"purchase-center-closed-farmers-planted-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्र बंद, किसानों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्र बंद, किसानों ने लगाया जाम
Thu, 16 May 2019 12:06 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज
महराजगंज
Published by: राकेश पांडेय
Updated Thu, 16 May 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
क्रय केंद्र बंद, किसानों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निचलौल(महराजगंज)। गन्ना किसानों ने बुधवार सुबह करीब दस बजे न्यू इंडिया शुगर मिल्स ढाढ़ा बुजुर्ग के क्रय केंद्र रायपुर पर गन्ना तौल बंद होने के विरोध में निचलौल-सिसवां मार्ग पर गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियां खड़ी कर जाम लगा दिया। इससे मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानेदान के आश्वासन पर किसानों ने जाम समाप्त किया। इस बीच वहां से गुजर रहे भाजपा के प्रचार वाहन को किसानों ने दौड़ा लिया।
गन्ना किसान बाबूलाल, छेदी तिवारी, आशुतोष शुक्ला, रमेश, मंजेश, हरि, भागी, राजकिशोर, राधेश्याम, मारकंडेय, संतोष, नीरज, आशीष ने बताया कि गांव जयश्री द्वितीय का कांटा गांव रायपुर में लगाया गया है। कांटा न्यू इंडिया शुगर मिल ढाढ़ा बुजुर्ग हाटा का है। मोबाइल पर मैसेज द्वारा अथवा पर्ची देकर गन्ना गिराने के लिए कहा गया था। किसान गन्ने की तौल के लिए जब क्रय केंद्र पहुंचे तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने गन्ना लेने से मना करने लगे।
विरोध करने पर एरिया मैनेजर श्रीधर दुबे ने मंगलवार की शाम सेंटर पर खड़ी 38 ट्रॉलियों के गन्ने की तौल का आश्वासन दिया था। देर रात को मिल कर्मचारी क्रय केंद्र बंद कर फरार हो गए। गुस्साए किसानों ने कहा कि गन्ना खेतों में खड़ा है। जब तक किसान का पूरा गन्ना शुगर मिल में नहीं चला जाएगा, तब तक किसी भी कीमत पर केंद्र बंद नहीं होने दिया जाएगा। इंस्पेक्टर ने किसानों को आश्वासन देते हुए जाम को समाप्त कराया।