{"_id":"69ed1d840e5f6f54780e9ccc","slug":"pump-operator-accused-of-selling-petrol-at-higher-prices-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-176042-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पंप संचालक पर अधिक दाम पर पेट्रोल बेचने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पंप संचालक पर अधिक दाम पर पेट्रोल बेचने का आरोप
विज्ञापन
पंप पर पेट्रोल आने के तीन घंटे बाद ही ग्राहकों को लौटाने का आरोप
पंप के सामने ही 150 से 160 रुपये प्रति लीटर बिक रहा पेट्रोल
सिंदुरिया। सिंदुरिया-महराजगंज रोड पर स्थिति एक पेट्रोल पंप पर कुछ लोगों ने अधिक दाम लेकर पेट्रोल बेचने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पंप पर बृहस्पतिवार की शाम को पेट्रोल आया और शुक्रवार की सुबह करीब तीन घंटे बाद ही ग्राहकों को घूमा दिया गया।
क्षेत्र के आजाद चौब, पिन्टू चौबे, पप्पू, रामचंदर, अवधेश, तबारक, दीनानाथ, चंदन सहित तमाम लोगों ने बताया की पेट्रोल न मिलने से काफी दिक्कत हो रही है।लोगों का आरोप है कि जब पेट्रोल पंप संचालक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि स्टॉक है अपने हिसाब से बाटूंगा। जबकि धूप व गर्मी में लोग परेशान दिखे। वहीं पंप के सामने ही 150 से 160 रुपये लीटर पेट्रोल बिक रहा है। आरोप है कि ग्रामीण क्षेत्रों में पान और किराने की दुकानों में पेट्रोल खुलेआम दिया जा रहा है। सूत्रों की माने तो कई दुकानदार ऐसे हैं जो बड़े डब्बे में पंप से पेट्रोल खरीदकर दुकान में रखकर बेच रहे हैं।
पूर्ति निरीक्षक बालेश्वर मणि त्रिपाठी से जब बात की गई तो उन्होंने यह बताया कि जब किसी दुकान पर 20 लीटर या उससे अधिक पेट्रोल मिलेगा तब कार्रवाई की जाएगी। आजाद चौब, पिन्टू चौबे, पप्पू, रामचंदर, अवधेश, तबारक, दीनानाथ, चंदन सहित तमाम लोगों ने बताया कि पेट्रोल नहीं मिलने से काफी दिक्कत हो रही है। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह ने बताया कि जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।