{"_id":"68c5b9b0786b72e14107c717","slug":"pto-seized-three-tempos-and-e-rickshaws-maharajganj-news-c-205-1-ksh1001-145252-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पीटीओ ने सीज किए तीन टेंपो और ई-रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पीटीओ ने सीज किए तीन टेंपो और ई-रिक्शा
विज्ञापन
मंसाछापर। निजी बस मालिकों के विरोध के बाद परिवहन विभाग सक्रिय हो गया है। शनिवार को परिवहन विभाग के पीटीओ ने जटहा बाजार में वाहनों की जांच कर वहां संचालित तीन टैंपो और तीन ई-रिक्शा सीज कर थाने के सुपुर्द कर दिया।
कुछ दिन पहले निजी बस मालिकों ने पडरौना-जटहां बाजार मार्ग पर अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा और टैंपो को लेकर विरोध जताया था। इसके बाद प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। निजी बस चालकों का आरोप था कि बिना अनुमति के इस मार्ग पर ई-रिक्शा और टैंपो का संचालन हो रहा है। इससे उन्हें काफी नुकसान हो रहा है।
विभाग की तरफ से उनके खिलाफ कार्रवाई न होने से आठ दिन से बस मालिकों ने बस का संचालन बंद कर दिया है। बस मलिकों के विरोध के बाद शनिवार को परिवहन विभाग ने सक्रियता दिखाई। परिवहन विभाग के पीटीओ बलवंत सिंह ने जटहां बाजार में वाहनों की जांच करते हुए बिना अनुमति के पडरौना-जटहां मार्ग पर संचालित तीन ई-रिक्शा और तीन टैंपो सीज कर थाने में जमा करवा दिया है। उनकी इस कार्रवाई से टेंपो और ई-रिक्शा चालकों में हड़कंप है।