फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Provide information to farmers regarding sugarcane production

Maharajganj News: किसानों को गन्ना उत्पादन संबंधी जानकारी दें

Tue, 17 Dec 2024 06:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 17 Dec 2024 06:25 PM IST
विज्ञापन
Provide information to farmers regarding sugarcane production
सिसवा बाजार। आईपीएल चीनी मिल इकाई में मंगलवार को अमृत इंटर्नशिप कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें गन्ना शोध संस्थान सेवरही के कृषि वैज्ञानिकों ने गन्ना उत्पादन में मृदा परीक्षण, उपयुक्त बीज का चुनाव सहित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी।
विज्ञापन

गोष्ठी का शुभारंभ सहकारी गन्ना विकास समिति सिसवा के अध्यक्ष संजय राव ने किया। उन्होंने कहा कि युवा इंटर्न पूरी ईमानदारी के साथ किसानों के पास जाकर गन्ना उत्पादन संबंधी जानकारी देकर गन्ना किसानों की आय दोगुनी करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। कृषि वैज्ञानिक डॉ. अर्चना ने उपयुक्त ढंग से उन्नतशील बीज की प्रजाति, समय से बुआई, मिट्टी के सापेक्ष बीज का चयन करने की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गन्ने के उत्पादन में पौधों की संख्या काफी महत्वपूर्ण होती है। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वाईपी सिंह ने गन्ना उत्पादन के पूर्व मृदा परीक्षण कराने व टाइकोडर्मा का प्रयोग करने पर प्रकाश डाला। प्रगतिशील कृषक सुधीर सिंह ने किसानों को सुझाव देते हुए कहा कि जिस भूमि पर जलभराव ज्यादा होता है वहां 9301,98014 गन्ने की प्रजाति की बुआई करने से किसानों को नुकसान नहीं झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिट हेड संदीप पंवार ने कहा कि इंडियन पोटाश लिमिटेड हमेशा किसान व ग्रामीण अंचल के विकास को बढ़ावा देने व किसानों को नवीन कृषि की जानकारी उपलब्ध कराने का कार्य करती है। इसी परिप्रेक्ष्य में युवा इंटर्न गन्ना किसानों को अधिक उत्पादन के लिए जागरूक कर रहे हैं। गन्ना प्रबंधक धीरज सिंह ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उप गन्ना प्रबंधक विकेंद्र राणा शैलेश राव, नीरज श्रीवास्तव, विकेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed