फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Protests were held alleging irregularities in MNREGA

Maharajganj News: मनरेगा में धांधली का आरोप लगा किया प्रदर्शन

Wed, 21 May 2025 08:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 21 May 2025 08:55 PM IST
विज्ञापन
Protests were held alleging irregularities in MNREGA
ठूठीबारी। बेलवा गांव के ग्रामीणों ने मनरेगा में धांधली का आरोप लगाकर गांव में प्रदर्शन किया। उन्होंने मास्टर रोल में गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने अधिकारियों से जांच के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वाले हदीश, ओमप्रकाश, मुस्ताक, क्यामुद्दीन, सावित्री देवी, सुभावती, माया, जिलेबा, जडावती,कुसुमावती आदि ने बताया की मुनीब के खेत से निपनियां सिवान तक बने 700 मीटर चकरोड पर अप्रैल में 14 व मई माह में 14 दिन से मिट्टी कार्य कागजों में कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दर्जनों मनरेगा मजदूरों का जाॅब कार्ड नहीं बना है।
विज्ञापन

दूसरे के खाते में मजदूरों का पैसा भेज हड़प लिया जा रहा है। गांव के मजदूरों को 50 रुपये नकद देकर चकरोड पर कुदाल लेकर फोटो खिंचकर फर्जी मास्टर रोल भरा जाता है। सहायक अभियंता आत्मा राम पांडेय ने बताया की संबंधित जेई को जांच के लिए आदेश दिया गया है। मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed