फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Protests for old pension restoration

पुरानी पेंशन बहाली के लिए किया विरोध प्रदर्शन

Fri, 31 Aug 2018 12:34 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Fri, 31 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
Protests  for old pension restoration
पुरानी पेंशन बहाली के लिए किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। पुरानी पेंशन नीति बहाल किए जाने के लिए कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच का आंदोलन दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। मंच से जुड़े लोगों ने विकास भवन पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके अलावा जिले में तमाम स्थानों पर कर्मचारियों ने धरना देकर पुरानी पेंशन नीति बहाल कराने के लिए आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने मांग पूरी न होने पर आंदोलन को विस्तार देेने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट परिसर में सभी कर्मियों के साथ धरने पर बैठे संगठन के जिला संयोजक श्रीभागवत सिंह ने कहा कि शिक्षकों और कर्मचारियों की मांगों की सरकार लगातार अनदेखी कर रही है। सरकार के रवैए से नाराज होकर जनपद के तमाम बेसिक शिक्षक तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करने के लिए विवश हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल किए जाने के संबंध में जल्द निर्णय नहीं लिया तो संगठन आंदोलन तेज करने को विवश होगा। प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष केशव मणि ने शिक्षकों और कर्मचारियों से तीन दिन चलने वाले आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान  किया। धरने में विकास भवन कर्मचारी संघ के जिला मंत्री अखिलेश्वर त्रिपाठी, संतोष त्रिपाठी, घनश्याम पांडेय, अभय कुमार दूबे, प्रद्युम्न सिंह, जगजीवन पटेल, गोपाल पासवान, राम सुग्रीव वर्मा, जगदीश नारायण पटेल, गिरींद्र नाथ मिश्र, राधना मद्धेशिया, ओम प्रकाश पटेल, कौशल कुमार दूबे, पुष्पा, आदित्य प्रताप सिंह आदि ने आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी।सदर बीआरसी परिसर में शिक्षकों ने धरना दिया। प्राथमिक शिक्षक संघ की सदर ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह, मंत्री अखिलेश पाठक ने कहा कि अब आर पार की लड़ाई लड़ने को संगठन तैयार हैं। इस दौरान राकेश सिंह, संजय वर्मा, मनोज वर्मा, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, गौरव पटेल, अनिल कुमार, निमिषा सिंह, गिरिजा निवास, सुरेंद्र शर्मा, सतीश चंद्र आदि मौजूद रहे।  निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार तहसील परिसर में पुरानी पेंशन बहाली मंच से जुड़े कर्मचारियों ने दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी कार्य बहिष्कार किया। कार्यक्रम का संचालन सनत कुमार राहुल ने किया। पुरानी पेंशन बहाली मंच के अध्यक्ष सीताराम जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश चौरसिया जयराज गौंड, संजय राय, सुमन गुप्ता, राजकुमार पांडेय, संजय यादव, कृष्ण कुमार गौड़, धनु चौहान आदि मौजूद रहे। फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली मंच उप्र प्रदेशीय संगठन के आह्वान पर कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन का सिलसिला दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह ने कहा पेंशन व्यवस्था बंद होने से कर्मचारियों के सामने संकट उत्पन्न हो गया है। संरक्षक रामदयाल यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार यदि फिर सत्ता में आना चाहती है तो उसे कर्मचारियों, शिक्षकों की मांगों को पूरा करना होगा। संचालन महामंत्री आनंदपाल गौतम ने की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed