फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Protests across the state against privatization of electricity

Maharajganj News: बिजली के निजीकरण के खिलाफ प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन

Thu, 23 Jan 2025 09:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 23 Jan 2025 09:40 PM IST
विज्ञापन
Protests across the state against privatization of electricity
महराजगंज। विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मियों ने बृहस्पतिवार को अधीक्षण कार्यालय पर एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के सह संयोजक डीपी त्रिपाठी ने बताया कि बिजली के निजीकरण के खिलाफ प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसके तहत विद्युत कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय, समेत चारों डिवीजन कार्यालय व्यापक प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन के बैनर तले राजधानी लखनऊ में हजारों बिजली कर्मियों ने शक्ति भवन का घेराव कर निजीकरण के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने स्पष्ट किया है कि जब तक निजीकरण का निर्णय वापस नहीं लिया जाता, उनका संघर्ष जारी रहेगा। संघर्ष समिति ने घोषणा की है कि 24 और 25 जनवरी को सभी बिजली कर्मचारी काली पट्टी बांधकर काम करेंगे।
विज्ञापन

इन दिनों भोजनावकाश और कार्यालय समय के बाद विरोध सभाएं की जाएंगी। 25 जनवरी को संघर्ष के नए चरणों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि महराजगंज के साथ वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, मेरठ, झांसी, कानपुर, आगरा, मथुरा सहित अन्य जिलों में भी कर्मचारियों ने विरोध सभाएं की गई। उन्होंने कहा कि विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर कर्मचारी आंदोलित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हुए धरना में विद्युत कर्मियों ने कहा कि निजीकरण कर्मचारियों व उपभोक्ताओं के हित में नहीं है। मनमाने ढंग से कर्मियों के छंटनी की साजिश की जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मियों ने निजीकरण के प्रस्ताव का वापस लिए जाने की मांग किया और कहा कि यदि मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed