{"_id":"6810dbc6a62611eeda060a7d","slug":"protest-was-held-against-the-ration-dealer-accusing-him-of-embezzling-ration-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-147995-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कोटेदार पर राशन गबन करने का आरोप लगा किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कोटेदार पर राशन गबन करने का आरोप लगा किया प्रदर्शन
Tue, 29 Apr 2025 07:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 29 Apr 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के सेमरहना गांव के राशनकार्ड धारकों ने मंगलवार को सरकारी राशन का गबन करने का आरोप लगाकर कोटेदार के खिलाफ तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम के नाम संबोधित ज्ञापन देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की।
तहसील पर विरोध प्रदर्शन करने वालों में शामिल संदेश विश्वकर्मा, संजना, सरोज, अंजू, बसंती देवी, गिरजा, गोविंदा, कालिंदी आदि ने बताया कि गांव में सरकारी सस्ते गल्ले का दुकानदार राशनकार्ड धारकों से अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन नहीं दे रहा है। आरोप है कि जब वे लोग राशन लेने दुकान पर पहुंचे तो कोटेदार ने कहा कि इस महीने राशन नहीं मिलेगा।
राशनकार्ड धारकों का राशन हड़पने की नीयत से कोटेदार ने राशन कार्ड धारकों से फिंगर लगवा लिया है। कोटेदार के इस कृत्य का जब राशनकार्ड धारकों ने विरोध किया तो वह उन्हें जानमाल की धमकी देने लगा। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वह लोग कोटेदार की मनमानी के चलते काफी तंग आ चुके हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान तहसील कार्यालय से बाहर निकले तहसील कर्मियों के समझाने के बाद आक्रोशित राशनकार्ड धारक शांत हो गए। आपूर्ति निरीक्षक इंद्रभान सिंह पटेल ने कहा कि राशनकार्ड धारकों की शिकायत की जांच पहले ही की जा चुकी है। जांच में पाया गया है कि कोटेदार ने राशनकार्ड धारकों के खाद्यान्न का गबन कर लिया है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई चल रही है।