फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   protest

कंप्यूटर ऑपरेटरों ने तालाबंदी कर ब्लॉक पर किया प्रदर्शन

Thu, 12 Sep 2019 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
protest
कंप्यूटर ऑपरेटर से दुर्व्यवहार का आरोप लगा ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन करते मनरेगा कर्मी। - फोटो : MAHARAJGANJ
कंप्यूटर ऑपरेटरों ने ताला बंद कर ब्लॉक पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मिठौरा ब्लॉक में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर राजू मद्धेशिया की पिटाई के मामले को लेकर जिले के सभी ब्लॉकों में तैनात कंप्यूटर आपरेटरों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार व तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि कंप्यूटर आपरेटर की पिटाई के मामले को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।
पिटाई से नाराज कंप्यूटर ऑपरेटर बुधवार को अपने-अपने ब्लॉकों में कार्य बहिष्कार व तालाबंदी कर मिठौरा ब्लॉक पर एकत्र हुए। यहां से सभी ने विरोध प्रकट करते हुए आरोपी अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्णय लिया। हालांकि इस मामले को राजनीतिक रंग दिए का आरोप लगाते हुए दोपहर बाद सभी कंप्यूटर ऑपरेटर वापस चले गए। इसके बाद अपराह्न तीन बजे के बाद कंप्यूटर आपरेटर विकास भवन पहुंचे और सीडीओ को ज्ञापन सौंपकर आरोपी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को कंप्यूटर आपरेटर को न्याय दिलाने के लिए उसके सभी साथी मिठौरा ब्लॉक पर एकत्र हुए। आरोपी अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए सभी कंप्यूटर आपरेटर एक साथ निचलौल थाने पहुंचे। लेकिन विरोध प्रदर्शन को राजनीतिक रंग देने के कारण तमाम कंप्यूटर आपरेटर नाराज होकर वापस चले गए। बुधवार के दिन किसी भी ऑपरेटर ने अपनी तैनाती स्थल पर काम नहीं किया और कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। वहीं परतावल ब्लॉक कार्यालय में हड़ताल के लिए नोटिस चस्पा की गई। इसके अलावा जिले के अन्य ब्लॉकों में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर कार्य बहिष्कार करने के साथ ही कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। उधर, कंप्यूटर ऑपरेटर से अभद्रता पर नाराजगी लक्ष्मीपुर में भी दिखाई दी। मनरेगा कर्मचारियों ने ब्लॉक परिसर में धरना प्रदर्शन कर इस घटना के प्रति विरोध जताया। वहीं खंड विकास अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को संबोधित तीन सूत्री मांग पत्र सौंप कर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सुरेन्द्र मिश्र, लालजी बर्नवाल, इंद्र प्रताप पासवान, विनोद पटेल, राजू तिवारी, हकीक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी से कंप्यूटर ऑपरेटरों ने अपनी बात कही। साथ ही कंप्यूटर ऑपरेटर राजू के साथ हुई ज्यादती का जिक्र करते हुए आरोपी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
---------------
कंप्यूटर ऑपरेटर के समर्थन में ग्राम प्रधान संघ
मिठौरा। ब्लॉक कार्यालय मिठौरा में मंगलवार की शाम कंप्यूटर ऑपरेटर राजू मद्धेशिया ने जिला विकास अधिकारी एवं प्रभारी बीडीओ जगदीश त्रिपाठी पर मारने-पीटने का आरोप लगाया। बुधवार को इस मामले की जानकारी होने पर कंप्यूटर ऑपरेटर के पक्ष में ग्राम प्रधान संघ उतर आया।

क्षेत्र के तमाम ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। तीन बिंदुओं पर मांग पत्र एडीओ पंचायत को सौंपा। ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी ने खंड विकास अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान गिरजेश यादव, अर्जुन गुप्ता, त्रिलोकी, राजेंद्र दीक्षित, पीयूष पांडेय, सुधाकर पटेल, योगेश्वर मिश्रा, मारकंडेय पांडेय, रामप्रीत सिंह, मनोज, इंदु देवी, पप्पू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed