{"_id":"5b94213d867a557ea94a5015","slug":"protest-in-water-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर भरे पानी में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर भरे पानी में प्रदर्शन
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर भरे पानी में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। सदर ब्लॉक के महुअवां गांव के लोगों ने शनिवार को सड़क पर एकत्र पानी में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जलनिकासी की व्यवस्था कराकर सड़क ठीक कराने की मांग की। घंटे भर प्रदर्शन के बाद गांव के लोगों ने सीडीओ को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की।
शहर के फरेंदा रोड से करीब दो किमी की दूरी पर महुअवां गांव है। यहां मुख्य मार्ग से गांव को जोड़ने वाली सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर कई जगह छोटे बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश का पानी सड़क पर एकत्र हो गया है। सड़क पर पानी लग जाने से इन दिनों गांव के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क बनवाने के लिए कई बार लोगों ने आवाज उठाई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इससे नाराज लोगों ने शनिवार को सड़क पर एकत्र पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि बरसात में सड़क पर पानी भर गया है। सड़क में बने गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। रात में आने जाने के दौरान परेशानी होती है। दिन में भी संभल कर न चला जाए तो दुर्घटना तय है। स्कूल आने जाने वाले बच्चों को ज्यादा दिक्कत होती है। इस दौरान रामटहल, श्रवण कुमार, प्रद्युम्न प्रसाद, छांगुर, लालू, गौरी शंकर, सुरेंद्र कुमार, अमरजीत, जगदीश निषाद आदि मौजूद रहे।