फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   protest in aap parti

लाठीचार्ज के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

Tue, 06 Oct 2020 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
protest in aap parti
लाठीचार्ज के विरोध में आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हाथरस में सरकार व प्रशासन की कार्रवाई पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। हाथरस की घटना तथा पार्टी के नेताओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया तथा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि हाथरस में हुई घटना इंसानियत को शर्मसार करने वाली है। सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह अपनी जनता की सुरक्षा करे। सुरक्षा करने की बजाए इस शासन में लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। न्याय की मांग करने वाले पीड़ित परिवार को जहां धमकाया जा रहा है, वहीं पीड़ित परिवार से मिलकर वास्तविकता जानने का प्रयास करने वालों को रोका जा रहा है। सरकार व प्रशासन की कमी सामने न आए, इसके लिए लाठीचार्ज तक करने में भी कोई गुरेज नहीं किया जा रहा। आम आदमी के नेताओं पर हाथरस में हुए लाठीचार्ज की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। अपने ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने पीड़िता के परिवार को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने, जज की निगरानी में सीबीआई जांच कराने तथा हाथरस के केस को गैर भाजपा शासित प्रदेश में भेजे जाने की मांग की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष पशुपतिनाथ गुप्त, केएम अग्रवाल, जाहिद अली, भगवान दत्त पांडेय, आकाश जायसवाल, चुल्हाई, सुनील प्रजापति, राधेश्याम यादव, जयप्रकाश, आबिद , दिग्विजय, रविकेश तिवारी, राहत अली, गोविंद, पंचम बहादुर, केदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed