फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   protect in nepali people

नेपाल सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे नागरिक

Fri, 12 Jun 2020 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
protect in nepali people
नेपाल सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे नागरिक
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। सोनौली बॉर्डर से सटे नेपाल के रूपनदेही जिले में नागरिकों ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नेपाल सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान वे नेपाल सरकार से विदेशों से मिले अनुदान का हिसाब मांग रहे थे। प्रदर्शन करने वाले नेपाली नागरिकों का आरोप है कि सरकार ने कोरोना की रोकथाम और उपचार में प्रभावी कदम नहीं उठाएं हैं।

रूपनदेही, बुटवल, भैरहवा, तानसेन सहित कई नगरों में स्थानीय नागरिकों ने सरकार की कमजोर नीति और कोरोना नियंत्रण की लचर तैयारी के खिलाफ शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय गीत भी गाया। सोशल मीडिया पर आंदोलन में हिस्सा लेने का आह्वान करने वाले युवाओं ने विभिन्न नारों के साथ तख्तियां लेकर बुटवल में अस्पताल की लाइन से कुछ दूरी पर प्रदर्शन किया। छात्रों ने मांग की है कि महामारी को रोकने के लिए मिली सहायता राशि को सरकार खर्च करे और उसका हिसाब सार्वजनिक करे। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल का आह्वान करने के लिए नहीं, बल्कि सरकार के गलत कामों की स्वतंत्र आलोचना करने के लिए सड़कों पर उतरे हैं। प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले छात्र सुशील आचार्य ने कहा कि सरकार महामारी को रोकने के लिए कोई उचित कदम नहीं उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed